Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact

शिक्षा
दर्शन
वाह जिन्दगी !
शोध
काव्य
बाल संसार
विविध
समाज और संस्कृति
About
    About the Author
    About Education Aacharya
Contact
Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact
शिक्षा

मैकाले शिक्षा का अग्रदूत नहीं।

July 18, 2025 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

Macaulay is not a pioneer of education.

1813 के आज्ञापत्र और प्राच्य पाश्चात्य विवाद के समय एक नाम बहुत प्रसिद्द हुआ लेकिन मैकाले को शिक्षा का अग्रदूत कहना उचित नहीं है। जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ हुई। प्राच्य दल के नेता लार्ड प्रिन्सेप इतिहास की काल कोठरी में गुम हो गया। जो तथ्य मैकाले महोदय को शिक्षा के अग्रदूत के रूप में मानने को तैयार नहीं उसे इस प्रकार क्रम दे सकते हैं।

[01] – राजाराम मोहन राय व उनके सहयोगियों के प्रयास से भारत में अंग्रेजी शिक्षा के पहले माहौल बन चूका था। इसमें ईसाई मिशनरियों व कम्पनी के कर्मचारियों तथा प्रगतिशील भारतीयों का भी योगदान रहा। इसलिए मैकाले को आधुनिक शिक्षा का अग्रदूत मानना उचित नहीं है।

[02] – वेद, पुराण, उपनिषद, अरबी, फारसी साहित्य व संस्कृत साहित्य को मैकाले महत्त्वहीन मानता था उसने बिना इनका अध्ययन किये ही इनकी कटु आलोचना की और यूरोप के अच्छे पुस्तकालय की एक आलमारी से तुलना कर अपनी अज्ञानता ही सिद्ध की।

[03] – मैकाले की अज्ञानता, संकीर्णता व अशिष्टता ने उसे भारतीय दर्शन, इतिहास, ज्योतिष व चिकत्सा शास्त्र का उपहास करने को बाध्य किया लॉर्ड एक्टन  ने इस सम्बन्ध में कहा –

“Hi knew nothing respectable before the seventeenth century, nothing of foreign History, Religion, Philosophy, Science, and Art.

 – Lord  Action. Quoted by Mayhew . The Education of India.

“वह सत्रहवीं शताब्दी के पूर्व के विषय में वस्तुतः कुछ नहीं जानता था और न ही विदेशी इतिहास, धर्म, दर्शन, विज्ञान और कला के विषय में कुछ जानता था।”

[04] – वह भारत में एक ऐसे वर्ग का निर्माण करना चाहता था जो रूचि, विद्वता व विचार में अंग्रेज हो एवम् रक्त व वर्ण में भारतीय। वह पाश्चात्य सभ्यता व संस्कृति को हिन्दुस्तान पर लादकर यहां की सभ्यता व संस्कृति को नष्ट करना चाहता था।   

[05] – ये महोदय भारत की धार्मिक एकता को विखण्डित करना चाहता था और धर्म निरपेक्षता की आड़ में ईसाई मिशनरियों को बढ़ावा देना चाहता था जैसा की 1936 में उसके द्वारा अपने पिता को लिखे पात्र की इन पँक्तियों से स्पष्ट है। –

“No Hindu who has received English education never remains attached to his religion. It is my firm belief that if our plans of education are followed up there will not be a single idolater among the respectable classes in Bengal thirty year hence.”

Quoted by C.E.Trevelyn ‘Life and letters of lord Macaulay 1. 455

हिन्दी अनुवाद

“कोई भी हिन्दू ऐसा नहीं है जो अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त करके अपने धर्म के प्रति ईमानदारी से लगाव रखता हो। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यदि हमारी शिक्षा योजना को व्यावहारिक रूप प्रदान कर दिया गया तो 30 वर्ष पश्चात बंगाल के उच्च वर्ग में कोई भी मूर्ति पूजक शेष नहीं रह जाएगा।”

[06] – भारतीय प्राच्य भाषाओँ की पूर्ण उपेक्षा कर केवल अँग्रेजी भाषा को शिक्षा माध्यम बनाना किसी दृष्टिकोण से उचित नहीं था जैसा कि एस ० एन ० मुकर्जी ने लिखा –

“His recommendation about the use of English as the only medium of instruction can not be justified.”

– S.N.Mukerji op.cit.p.81

“शिक्षा के माध्यम के रूप में केवल अँग्रेजी भाषा के उपयोग की उसकी संस्तुति औचित्यपूर्ण नहीं हो सकती है।”

[07] – पाश्चात्य ज्ञान विज्ञान के प्रचार प्रसार ने भारतीय जनता को इतना प्रभावित किया कि उन्हें अपना व देश का ध्यान ही न रहा। जिससे भारत अधिक समय तक गुलाम बना रहा।

[08] – भारतीय भाषा व साहित्य की उपेक्षा कर भारतीय ज्ञान और विज्ञान पर उसने एक छद्म आवरण डाल दिया जब कि भारत के श्री मद्भागवद्गीता जैसे ग्रन्थ का बाद में विश्व की अनेक भाषाओँ में अनुवाद हुआ। 1904 में लार्ड कर्जन ने कहा। –

“Ever since the cold breath of Macaulay’s rhetoric passed over the field of Indian language and the Indian text books the elementary

education of the pupils in their own tongue shrivelled and pinned.” Lord Curzon in India.p.316

“जब मैकाले की अलंकृत भाषा (अंग्रेजी) की शीत लहर भारतीय भाषाओँ और पाठ्य पुस्तकों के क्षेत्र से होकर गुज़री, तबसे अपनी स्वयं की भाषा में छात्रों की प्रारम्भिक शिक्षा की बेलें कुम्हला गईं और कराहने लगीं।”

[09] – मैकाले, कम्पनी के शासन हेतु सुयोग्य व बफादार कर्मचारी तैयार करना चाहता था उसका उद्देश्य भारत में श्क़्श का प्रसार नहीं था उसने स्वयं लिखा –

“We must at present do our best to form a class, who may be interpreters between us and the millions whom we govern.”

-Macaulays Minute

”हमें इस समय एक ऐसे वर्ग का निर्माण करना चाहिए जो हमारे और उन लाखों व्यक्तियों के मध्य द्विभाषिया बन सकें जिन पर हम शासन करते हैं।”

वस्तुतः मैकाले भारतीय भाषाओँ, संस्कृति व जनसाधारण की शिक्षा के प्रसार में बाधक बना उसे भारत में आधुनिक शिक्षा की प्रगति का पथ प्रदर्शक अथवा पाश्चात्य शिक्षा का अग्रदूत कहना उचित नहीं। इस सम्बन्ध मेंJames महोदय ने ठीक ही कहा है –

“His pronouncements are too glib, too confident too unqualified and some times error against good taste.”

-H.R.James ; Education and Statmanship in India.

“उसकी घोषणाएं व्यर्थ बकी बकवासों अपने आप पर अपार विश्वास तथा अहम् मान्यताओं से परिपूर्ण थीं कभी कभी उनमें सुरुचि का अभाव प्रस्फुटित होता है।” 

Share:
Reading time: 1 min

Recent Posts

  • असफलता से सफलता की ओर
  • IMPACT OF INFORMATION
  • SOCIAL MOBILITY AND SOCIAL CONTROL IN REFERENCE TO EDUCATIONAL DEVELOPMENT
  • SCHOOL AND OUT OF SCHOOL
  • भद्रा/ Bhadra

My Facebook Page

https://www.facebook.com/EducationAacharya-2120400304839186/

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2021
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • June 2019
  • May 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • February 2019
  • January 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
  • September 2018
  • August 2018
  • July 2018

Categories

  • Uncategorized
  • काव्य
  • दर्शन
  • बाल संसार
  • मनोविज्ञान
  • वाह जिन्दगी !
  • विविध
  • शिक्षा
  • शोध
  • समाज और संस्कृति
  • सांख्यिकी

© 2017 copyright PREMIUMCODING // All rights reserved
Lavander was made with love by Premiumcoding