विविध विचारकों और विविध क्षेत्र के विद्वानों ने इसे अपने परिक्षेत्र से जोड़ कर विवेचित किया है। असल में फैशन एक व्यापक शब्द है हिन्दी में इसका अर्थ बताने वाले शब्द पूरा चित्र खींचने में कुछ कम समर्थ दीखते हैं। अपने व्यावहारिक जीवन में इसका प्रयोग अक्सर देखने को मिलता है। पहनावा को फैशन का एक अंग माना जा सकता है पर्याय नहीं।
फैशन की परिभाषाएं / Definitions of Fashion –
फैशन को व्यावहारिक जीवन में गहने, वस्त्र, घर, पुल, होटल सभी हेतु अलग अलग अन्दाज़ से अभिव्यक्त किया जाता है विविध विचारकों ने इसे जिस प्रकार पारिभाषित किया है उसे इस प्रकार विवेचित कर सकते हैं –
कोको शनेल महोदय जो कि एक प्रसिद्ध डिजाइनर व लेखिका हैं कहती हैं –
“फैशन केवल कपड़ों में नहीं होता है, फैशन आसमान में है, सडकों पर है, फैशन का सम्बन्ध हमारे विचारों से है हमारे जीने के तरीके से है और जो कुछ भी घटित हो रहा है उससे है।”
“Fashion is not limited to clothing; it exists in the sky and on the streets. It is connected to our thoughts, our way of life, and everything that is happening around us.”
रॉस महोदय इस सम्बन्ध में कहते हैं –
“फैशन का तात्पर्य जनसमूह की पसन्दों में पुनरावर्तक परिवर्तनों के अनुक्रम से है, जिनमें उपयोगिता निहित हो सकती है, किन्तु वे उपयोगिता द्वारा निर्धारित नहीं होते हैं।”
“Fashion is a series recurring in the choices of a group of people which, though may be accompanied by utility, are not determined by it.”
मैकाइवर महोदय फैशन के सम्बन्ध में कहते हैं –
“फैशन किसी प्रथागत विषय या ढर्रे पर सामाजिक रूप से स्वीकृत विविधताओं का एक क्रम है।”
“Fashion is a sequence of socially accepted variations upon a conventional subject or pattern.”
हर्बर्ट स्पेंसर महोदय फैशन के सम्बन्ध में कहते हैं –
“फैशन प्रथाओं का एक समान स्तर बनाने वाला साधन है। “
Fashion is a means of establishing a common level of practices.
उक्त परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि फैशन किसी विशेष कालखण्ड में समाज के द्वारा अपनाया गया व्यवहार या सलीका होता है जो अल्प कालखण्ड में तो अत्याधिक लोकप्रिय होता है लेकिन दीर्घकाल में परिवर्तित हो जाता है।
फैशन की प्रकृति या फैशन की विशेषताएं / The nature of fashion or the characteristics of fashion – पहनावा, वास्तु कला, भोजन, साहित्य, कला, बदलाव के रुझान सभी फैशन से प्रभावित होता है। संस्कृति व रीति रिवाज का प्रभाव भी इसकी प्रकृति व विशेषताओं को प्रभावित करता है। इसकी प्रकृति व विशेषताओं को समझने हेतु कुछ बिन्दुओं का आधार लेना उचित रहेगा।
01 – नवाचार है फैशन का आधार / Innovation is the foundation of fashion.
02 – फैशन सामाजिक स्वाभाविक पसन्द / Fashion: A natural social preference
03 – फैशन जन समूह की पसन्द / Fashion group of people favorite.
04 – फैशन सन्तुष्टि का आधार / Fashion as a Basis for Satisfaction
05 – फैशन अस्थाई है / Fashion is temporary
06 – नवीनता, फैशनका आधार / Novelty, the foundation of fashion
07 – फैशन विस्तृत होता है। / Fashion is broad.
08 – फैशन अनुकरणीय / Exemplary fashion
09 – फैशन उपयोगी हो जरूरी नहीं / Fashion does not necessarily have to be functional.
10 – कभी कभी फैशन अन्धानुकरण / Sometimes, fashion is blind imitation.
फैशन के विकास के कारण / Reasons for the development of fashion –
फैशन के निर्धारक तत्वों का यदि विश्लेषण किया जाए तो मानव फैशन सम्बन्ध व फैशन के मनोविज्ञान का पता चलता है। वास्तव में इसके बीज मानव मष्तिष्क में निहित हैं। इसका निर्धारक कारण कोइ एक नहीं है बल्कि विविध कारक फैशन के विकास का मार्ग बनाते हैं। श्रृंगार और पहनावे पर कटाक्ष उचित मानसिकता नहीं है और फैशन यहीं तक सीमित नहीं है। फैशन के विकास के कुछ कारण इस प्रकार दिए जा सकते हैं –
01 – परिवर्तन की प्रवृत्ति / Inclination towards change
02 – नवाचार से जुड़ाव / Engagement with innovation
03 – प्रगति आकांक्षा व दिखावा / Progress, aspiration, and ostentation
04 – भौतिक चकाचौंध / Material dazzle
05 – नवीनता के प्रति आकर्षण / Attraction towards novelty
06 – व्यक्तिगत छाप की इच्छा / Desire for a personal imprint
07 – हीन भावना का निवारण / Overcoming feelings of inferiority
08 – अहम् की सन्तुष्टि / Ego satisfaction
09 – समूह दवाब का प्रभाव / The impact of group pressure
10 – जिज्ञासा / Curiosity
11 – सम्यक समायोजन / proper adjustment
यह सारे बिन्दु यह स्पष्ट करते हैं कि यह अलग अलग मानव में भिन्न हो सकता है सामान्यतः ये कारण नज़र आते हैं लेकिन इनकी इससे बहुत अधिक संख्या से इंकार नहीं किया जा सकता। किम्बल यंग महोदय के ये शब्द आज इतने वर्षों बाद भी प्रासंगिक हैं जिसमें उन्होंने कहा –
“फैशन की परिभाषा दी जा सकती है कि फैशन वह प्रचलित व्यवहार या रिवाज, ढंग, रीति या अभिव्यक्ति की विशेषता, उन विशेष सांस्कृतिक शीलगुणों का प्रस्तुतीकरण या अवधारणा है, जिन्हें बदलने की अनुमति स्वयं प्रथा द्वारा मिलाती है। ”
“Fashion may be defined as the current or prevailing usage, mode, manner or characteristic of expression, presentation of conception of those particular cultural traits which custom itself allows to change.” – K, Young 1953
01 – Symptoms of good and poor mental health /अच्छे व खराब मानसिक स्वास्थय के लक्षण
[A ] – अच्छे मानसिक स्वास्थय के लक्षण / Symptoms of good mental health
[B ] – खराब मानसिक स्वास्थय के लक्षण / Symptoms of poor mental health
02 – मानसिक स्वास्थय का महत्त्व / The Importance of Mental Health
जिस प्रकार शरीर में कोई विकार आने से पहले कुछ संकेत मिलने लगते हैं, अलग अलग विकारों यथा हृदयाघात, क्षय, ज्वर, पथरी आदि के पृथक पृथक लक्षण दिखाई पड़ते हैं। इसी तरह अच्छे व बुरे मानसिक स्वास्थय के भी कुछ लक्षण हैं जिन्हे हम इस प्रकार विवेचित कर सकते हैं।
01 – Symptoms of good and poor mental health /अच्छे व खराब मानसिक स्वास्थय के लक्षण
अध्ययन की सुविधा के दृष्टिकोण से एक एक करके इनका अध्ययन उचित रहेगा अतः इन दोनों पर अलग अलग शीर्षक के तहत विचार प्रगटन का प्रयास करता हूँ।
[A ] – अच्छे मानसिक स्वास्थय के लक्षण / Symptoms of good mental health
01 – कार्य चयन व सम्पादन / work selection and editing
02 – सामाजिक सामंजस्य / Social Harmony
03 – लोच पूर्णता / Elasticity perfection
04 – स्वतन्त्र व सम्यक चिन्तन / Free and fair thinking
05 – सांवेगिक परिपक्वता / Emotional Maturity
06 – चिन्तन का यथार्थ तार्किक आधार / The Realistic Logical Basis of thinking
07 – दायित्व के प्रति समर्पण / Dedication to Responsibility
08 – विषम स्थिति से सम्यक तालमेल / Proper adjustment to adverse situations
09 – आत्म विश्वास से युक्त / Self-confident
10 – स्वस्थ आदत व रुचियाँ / Healthy habits and interests
11 – सम्यक जीवन आदर्श व जीवन दर्शन / Proper Ideals and Philosophy of Life
12 – आशावादिता व प्रगति शीलता / Optimism and progressiveness
[B ] – खराब मानसिक स्वास्थय के लक्षण / Symptoms of poor mental health
01 – काल्पनिक दुनिया में विचरण / Wandering in a fantasy world
02 – सांवेगिक अपरिपक्वता / Emotional immaturity
03 – आत्म हीनता व नकारात्मक दृष्टिकोण / self inferiority and negative attitude
04 – सामञ्जस्य बिठाने में असफल / Fail to accommodate
05 – अपराध व हीन भावना से ग्रस्त / Plagued by guilt and a sense of inferiority
06 – शंकालु व असुरक्षा भाव से ग्रस्त / Suspicious and plagued by a sense of insecurity
07 – सभी के प्रति मिथ्या दृष्टिकोण / A distorted view of everyone
08 – स्वयं पर अविश्वास/ Lack of self-belief
09 – धैर्य व सहनशीलता का अभाव / Lack of patience and tolerance
10 – कुण्ठा, तनाव, निराशा व अवसाद युक्त / Characterized by frustration, stress, hopelessness, and depression
11 – उद्देश्य हीनता / Aimlessness
02 – मानसिक स्वास्थय का महत्त्व / The Importance of Mental Health
आज कहीं भी मानव अपने आपको सुरक्षित नहीं महसूस करता। कहीं डांस करते हुए, कहीं व्यायाम करते हुए, कहीं भाषण देते समय, कहीं कोई कार्य सम्पन्न करते हुए विविध आयु वर्ग के लोग काल कवलित हो जा रहे हैं। यह शारीरिक स्वास्थय में आए विकार के कारण होता है। मानसिक स्वास्थय में विकार आने पर कभी कभी स्थिति इतनी जटिल हो जाती है कि शरीर अपनी क्षमता और उस पर विश्वास खो बैठता है। मानव जीवन को सुखमय व आनन्द युक्त करने हेतु मानसिक स्वास्थय परम आवश्यक है। इसके महत्त्व को निम्न बिन्दुओं के आधार पर विवेचित किया जा सकता है।
01 – सांवेगिक विकास में सहायक / Aids in emotional development
02 – व्यक्तित्त्व उन्नयन में सहायक / Aids in personality enhancement
03 – शारीरिक स्वास्थय उन्नयन में सहायक / Aids in improving physical health
04 – सामाजिक विकास उन्नयन / Social Development and Advancement
05 – सम्यक सामाजिक विकास / Proper social development
06 – नैतिक सबलता / Moral strength
07 – कलात्मक विकास / artistic development
08 – सम्यक सामञ्जस्य क्षमता अभिवृद्धि / Enhancement of Capacity for Proper Harmony
09 – जीवन के अभीप्सित की प्राप्ति / Attainment of life’s cherished goals
10 – सकारात्मक वातावरण का सृजन / Creation of a positive environment
11 – ज्ञानात्मक विकास / Cognitive Development
12 – आशातीत प्रगति / Remarkable Progress
वास्तव में मानसिक स्वास्थय वह आधार है जो प्रगति की रूपरेखा को पुष्पित पल्लवित करता है। लक्षण जब खराब मानसिक स्वास्थय के उभरने लगें तो हमें तुरन्त जागरूक व चौकन्ना रहते हुए अपनी भूमिका निर्वाहित करनी ही होगी जब सम्पूर्ण सामाजिक परिवेश में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई पड़ेगा तभी भारत 2047 तक विकसित हो सकेगा। असल में अच्छा मानसिक स्वास्थय और राष्ट्रीय उन्नयन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
सामान्य रूप से मानसिक स्वास्थय को मानस के व्यवस्थित रूप से कार्य करने से लिया जाता है। मानसिक स्वास्थय समायोजन की वह प्रक्रिया है जिसमें निरन्तरता, सामंजस्य और समझौता को समाविष्ट कर जीवन को सकारात्मक दिशा की क्षमता विद्यमान है। मानसिक स्वास्थय जहाँ मानस की समग्रता की ओर इंगित करता है वहीं बहुत से विद्वतजन मानसिक स्वास्थय को सुखी, आनन्द पूर्वक जीवनयापन का आधार मानते हैं।
मानसिक स्वास्थय की परिभाषाएं / Definitions of mental health –
मानसिक स्वास्थय की विशेषताओं के आधार पर इसकी विविध विमाओं के आधार पर इसे विवेचित किया जाता है। मानसिक स्वास्थय को विविध विद्वानों ने इस प्रकार पारिभाषित किया है।
जे ० ए ० हैडफील्ड महोदय का मानना है –
“सामान्य रूप से मानसिक स्वास्थय सम्पूर्ण व्यक्तित्व का सामंजस्य पूर्णता के साथ कार्य करना है।”
“In general, mental health is the harmonious functioning of the whole personality.”
Head Field, J.A , 1952, pp 1 -2
एक अन्य प्रसिद्द विद्वान् कट्स एवं मोसले महोदय कहते हैं –
“मानसिक स्वास्थय वह योग्यता है जो हमें अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों में समायोजन करने में सहायक होती हैं।”
“Mental Health is the ability which helps us to seek adjustment in the difficult situations of our life.”
– Cuts & Mosale,1941,pp 4
के ० ए ० मिनिगर महोदय का मानना है –
“मानसिक स्वास्थय को मानव मात्र के एक दूसरे तथा दुनिया के साथ अधिक से अधिक प्रभावपूर्ण एवं आनन्द दायक समायोजन के रूप में पारिभाषित किया जा सकता है।”
“Let us define mental health as the adjustment of human beings to the world and to each other with a maximum of effectiveness and happiness.” – Minigar, K.A. 1967, p 46.
उक्त विविध परिभाषाओं से यह स्पष्ट हो जाता है कि मन की स्वस्थ दशा से युक्त व्यक्ति मानसिक स्वास्थय का धनी कहा जाएगा। ऐसे व्यक्ति का व्यक्तित्व इस प्रकार का विकसित हो जाता है जो विविध जनों और अपने वातावरण के साथ संयमित, सन्तुलित व सामंजस्य पूर्ण व्यवहार करने में समर्थ होता है।
मानसिक स्वास्थय अवधारणा की विशेषताएं / Characteristics of the concept of mental health-
01 – शारीरिक स्वास्थय, मानसिक स्वास्थय का आधार / Physical health: the foundation of mental health.
02 – कार्य कुशलता व मानसिक स्वास्थय / Work Efficiency and Mental Health
03 – नैतिकता और मानसिक स्वास्थय / Ethics and Mental Health
04 – सामाजिक सामन्जस्य और मानसिक स्वास्थय / Social Cohesion and Mental Health
05 – पूर्ण मानसिक स्वास्थ्य मिथ्या / The Myth of Perfect Mental Health
06 – आर्थिक परिक्षेत्र व मानसिक स्वास्थय / Economic sphere and mental health
07 – पारिवारिक जीवन और मानसिक स्वास्थय / Family life and mental health
08 – गतिशील धारणा है मानसिक स्वास्थय / Mental health is a dynamic concept
मानसिक स्वस्थ व्यक्ति की विशेषताएं / Characteristics of a mentally healthy person –
शरीर का स्वास्थय से युक्त होना वात, पित्त, कफ के सन्तुलन पर अवलम्बित होता है इसी प्रकार मानसिक स्वास्थय का प्रमुख आलम्ब है शारीरिक स्वास्थय। सामान्यतः मानसिक रूप से सशक्त व्यक्ति में निम्न विशेषताओं देखने को मिलते हैं।
01 – स्वास्थय के प्रति जागरूकता / Health awareness
02 – आत्म विश्वास व सकारात्मकता / Self-confidence and positivity
03 – लोच पूर्णता व सम्यक जीवन दर्शन / Flexibility and a balanced philosophy of life
04 – सामञ्जस्य क्षमता / Ability to adapt
05 – विवेक आधारित सहनशीलता / Tolerance based on discernment
06 – आत्म सम्मान के प्रति सचेष्ट / Conscious of self-respect
07 – स्वमूल्यांकन क्षमता / Self-assessment ability
08 – वातावरण व यथार्थ का सम्यक तालमेल / Proper coordination of environment and reality
मानसिक स्वास्थय वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है व्यक्ति के रूप में समस्त जीवनचर्या व राष्ट्र के रूप में यह प्रगति का प्रमुख कारक है। अतः इस पर ध्यान अपेक्षित है।
आज यदि हमें प्राकृतिक सौन्दर्य प्रभावित करता है, पसन्द आता है तो इनके प्रतिरूप भी भाते हैं। वर्तमान काल खण्ड दृश्य कला, श्रव्य कला और इनके समन्वित रूप अर्थात श्रव्य दृश्य कला से प्रभावित है। आज अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर बहुत कुछ सकारात्मक व नकारात्मक परोसा जाता है। जो लोग यह अभिव्यक्तियाँ देते हैं उन्हें कलाकार कहा जाता है। गायक, सङ्गीतकार, विदूषक, नायिका, नायक, नर्तक, जादूगर, सर्कस में रिंग मास्टर और नाटक कार सभी अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हैं अर्थात अपनी कलाओं का निष्पादन करते हैं। इस कला को हम निष्पादन कला (Performing Art ) कहते हैं।
निष्पादन कला से आशय व परिभाषाएं / Meaning and Definitions of Performing Arts –
वास्तव में निष्पादन कला उस कला को कहा जाता है जिसमें कलाकार अपने शरीर मुख मंडल आवाज तथा भाव भंगिमाओं का प्रयोग करके दर्शकों के समक्ष सीधे अपनी कला का प्रदर्शन करता है। इसमें पार्श्व में कार्य कर रहे कलाकारों को शामिल किये बिना काम नहीं चल सकता क्यों कि वे भी निष्पादन कर रहे हैं और दिखाई देने वाला कलाकार भी उससे ताल मेल बैठाता है। सम्बन्ध में विकिपीडिआ का मानना है कि –
” निष्पादन कला में पाँच मूल अवयव शामिल हैं कलाकार की उपस्थिति, समय, स्थान, शरीर और कलाकार और जनता के बीच सम्बन्ध।”
“Performance art comprises five fundamental elements: the artist’s presence, time, space, the body and the relationship between the artist and the audience.”
बिहार के लोक सेवा आयोग हेतु प्रयुक्त दृष्टि IAS की पुस्तक कला एवं संस्कृति के पृष्ठ 8 पर निष्पादन कला के सम्बन्ध में बताया गया –
“कला का वह रूप जो मुख्यतः दृश्य प्रकृति का होता है जैसे वास्तु कला, मूर्ती कला, चित्र कला, फोटो ग्राफी,वीडिओ ग्राफी इत्यादि।”
“That form of art which is primarily visual in nature—such as architecture, sculpture, painting, photography, Videography, etc.”
वर्तमान में हमें इसके विविध रूप परिलक्षित होते हैं।
निष्पादन कला के विविध प्रकार / Various forms of performing arts –
01 – नृत्य / Dance
02 – रंग मंच / Theatre
03 – जादू / Magic
04 – कठपुतली का खेल / Puppet Play
05 – गीत – सङ्गीत / Song Music
06 – नाटक / Drama
07 – सर्कस / Circus
08 – भाषण / Speech
09 – पार्श्व प्रस्तुति व प्रस्तुति / Background presentation and presentation
निष्पादन कला प्रबन्धन हेतु प्रमुख तत्व / Key Elements of Performing Arts Management –
01 – आत्मविश्वास व निष्ठा / Self-confidence and Dedication
02 – विद्युत व्यवस्था / Electrical System
03 – टीम की दक्षता / Team Efficiency
04 – व्यवधान निवृत्ति व्यवस्था / System for Handling Disruptions
05 – मेक अप कक्ष व ड्रेसिंग कक्ष की उत्तम व्यवस्था / Excellent arrangements for make-up and dressing rooms
06 – सम्यक परिधान / Appropriate attire
07 – तत्सम्बन्धी विविध कार्यों में सम्यक तालमेल / Proper coordination of related tasks
08 – समय प्रबन्धन / Time management
सचमुच इस कला में असीम शक्ति छिपी है यह हँसते को रुला सकती है और रोते हुए को हंसा सकती है। प्रेरणा के सारे पायदान इसके माध्यम से चढ़े जा सकते हैं। अध्यापन कला या भाषण भी निष्पादन कला ही है।