गंगा मेरी जमुना मेरी, हम भारत भाग्य विधाता हैं,

देशहित जान लुटाते हैं हम जागरूक मतदाता हैं।

हम इससे हैं ये हमसे है, जन्मों से हमारा नाता है,

भारत की मिट्टी पावन है, पावस यह जग नाता है।

भारत जग नायक होगा, दिल हिन्दुस्तानी गाता है ।।

दुनियाँ हमसे ही जन्नत है हम जन्नत भाव प्रदाता हैं,

कोई आतंक का कारण है हम प्रेम के अधिष्ठाता हैं।

जनगणमन अधिनायक हैं और हम शौर्य प्रदाता हैं,

सर्वे भवन्तु सुखिनः वाले हम जग के सङ्कट त्राता हैं।

भारत जग नायक होगा, दिल हिन्दुस्तानी गाता है।।

करुणा की अविरल धारा गौमुख हैं तीव्र सपाटा हैं,

रुकने थकने का नाम नहीं ऊर्जा के सच्चे भ्राता हैं।

जिसका अध्याय हुआ पूरा हमको आँख दिखाता है,

रौद्ररूप नहीं दिखलाते पर आँख निकालना आता है।

भारत जग नायक होगा, दिल हिन्दुस्तानी गाता है।

दुष्टों के आकाओं का, अंतस  हमसे भय खाता है,

परमाणुशक्ति वाले हैं हम जोछुए हमें जलजाता है।

दोस्तों के दोस्त रहे हैं हम दुश्मन हमसे भयखाता है,

जो भी हमसे टकराता है हमें उसे मिटाना आता है।    

भारत जग नायक होगा, दिल हिन्दुस्तानी गाता है।

धरती पूजी नदियाँ पूजीं,पूजन से मन न अघाता है,

कृतज्ञ  वृक्ष प्रति भाव रखे, सबसे कृतज्ञता नाता है।

जो भारत उन्नति खातिर, स्वयं की बलि दे जाता है,

पूजनीय  होता  हमको, श्रद्धा का पात्र बन जाता है।

भारत जग नायक होगा, दिल हिन्दुस्तानी गाता है।

भगत, सुभाष का भारत है, चन्द्र शेखर से नाता है,

दिनकर भूषण जैसा मानस, गीत शौर्य के गाता है।

जो गद्दारी का काम करे और देशद्रोह भड़काता है,

वह इस पावनता के समक्ष अन्दर अन्दर थर्राता है।    

भारत जग नायक होगा, दिल हिन्दुस्तानी गाता है।

Share: