देखो चले शिव भोले,

दिल पृथ्वी का डोले,

चले गौरी को लेने ।

हौले हौले हौले हौले।

बोलो बम बम बम भोले।।      

शैव और अघोरी बोले,

डमरू औ त्रिशूल बोले,

चलो मैय्या को लेने।

कापालिक मृगछाला बोले।

बोलो बम बम बम भोले।।      

गंगा और चन्दा बोले,

भस्मी औ भभूत बोले,

चलो दक्ष सुता लेने।

लक्ष्मी बोलें कश्यप बोले। 

बोलो बम बम बम भोले।।      

सावन बोले शनि बोले,

ब्रह्मा और विष्णु बोले,

चलो गौरी माँ लेने।

कौन बोले क्या बोले।   

बोलो बम बम बम भोले।।      

भूत बोले प्रेत बोले,

नन्दी और दिनेश बोले,

चलो माँ पार्वती लेने।     

ये ,वो,हम सब बोले।

बोलो बम बम बम भोले।।      

मुण्डों की माला बोले,

नाग औ जयमाला बोले,

चलो शैलजा को लेने।

हम बोलें तुम भी बोलो। 

बोलो बम बम बम भोले।।      

बिजली और बादल बोले,

नदिया और  सागर  बोले,

चलो कनखलसुता  लेने।

पर्वत राज हिमालय बोले।  

बोलो बम बम बम भोले।।      

कण्ठी  और माला  बोले,

गोरा  और  काला  बोले,

चलो जननी जगत लेने।

क्या, क्या, क्या बोले।  

बोलो बम बम बम भोले।।      

कजरारे नयन  बोले,

देखो जन जन  बोले,

चलो माँ अम्बा को लेने।

सब नाथों का नाथ बोले।  

बोलो बम बम बम भोले।।      

Share: