Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact

शिक्षा
दर्शन
वाह जिन्दगी !
शोध
काव्य
बाल संसार
विविध
समाज और संस्कृति
About
    About the Author
    About Education Aacharya
Contact
Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact
Uncategorized•दर्शन

मानवता वाद (HUMANISM)

January 21, 2022 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

ममानवतावाद का उद्भव एक विशेष प्रकार की मानव स्थिति की अनुभूति पर निर्भर है तथा वह अनुभूति इस मानवीय संवेदना की है जिससे आधुनिक काल का मानव घिरा है, विज्ञान एवम् टैक्नोलॉजी की प्रगति से युक्त मानसिकता, विज्ञान की मानकीकरण की विकृति, विश्व युद्ध की विभीषिकाओं की स्पष्ट अनुभूति, मानव के संत्रास, कुण्ठा, निराशा, चिंता, अकेलापन व नीरसता की स्पष्ट अनुभूति – इसकी पृष्ठभूमि में मानवतावादी दृष्टि सर्जित होती है प्रोटागोरस (Protagoras) ने 480 से 490 ईसा पूर्व कहा-

“मानव सभी बातों का माप दण्ड है जो है वह वास्तविक है और जो नहीं है वह वास्तविक नहीं है।”

“Man is the measure of all things; of what is, that it is, of what is not, that it is not.”

मानवतावाद का आशय उस वाद से है जिसमें मनुष्य के अस्तित्व को स्वीकार किया गया है इसमें मानव ही सबकुछ है वह किसी का प्रतीक मात्र नहीं है उसकी वैयक्तिकता पहचानी जा सकती है।

डॉ 0 राधाकृष्णन ने ऑक्सफ़ोर्ड में अपने एक भाषण में कहा था –

“Man has become the philosopher of man. A new humanism is on the horizon. But this time it embraces the whole of mankind.”

– Dr. Radha Krishanan

“मनुष्य मनुष्य का दार्शनिक हो गया है। एक नया मानवतावाद क्षितिज पर उदीयमान है किन्तु इस बार वह सम्पूर्ण मानवता को अपने में समेटे हुए है।”

मानवतावाद सम्बन्धी विचारधारा अनेक पाश्चात्य व भारतीय दार्शनिकों के चिन्तन का विषय रही है डॉ राधा कृष्णन, जाकिर हुसैन, जवाहर लाल नेहरू, विवेकानन्द, रबीन्द्र नाथ टैगोर सभी इसका समर्थन करते दीखते हैं यह दर्शन मानवता को दर्शाता है।     

मानवतावादी दर्शन वह दर्शन है जो मनुष्य को सर्वोपरि मानता है उनके अनुसार मनुष्य ही इस संसार का केन्द्र बिंदु है वह अपने भाग्य का निर्माण खुद करता है।

ब्रह्मवादियों तथा निरपेक्ष वादियों के अनुसार –

“ब्रह्म कोई अतिरिक्त या पारलौकिक सत्ता नहीं है यह मनुष्य के स्वरुप का ही एक आयाम है।”

वर्तमान में मानव पहचान की जो बेचैनी है उसके बीज इतिहास के अकुलाहट युक्त पृष्ठों के बीच छिपे हैं इतिहास भी समस्त सृजन में मानव की भूमिका को नज़र अन्दाज करने के पक्ष में नहीं है मैस्लो(Maslow) महोदय कहते हैं –

“Humanism is a word which is used by writers in many different senses, One of these implies that man makes up the entire framework of human thought, that there is no God, no super human reality to which he can be related or can relate himself.”

“मानवतावाद एक ऐसा शब्द है जो विभिन्न लेखकों द्वारा विभिन्न अर्थों में प्रयुक्त किया गया है इनमें से एक में यह अर्थ निहित है कि मनुष्य मानव विचार की समस्त पृष्ठ भूमि है, ईश्वर नहीं है, कोई अति मानवीय वास्तविकता नहीं है जिससे मनुष्य को जोड़ा जा सके।”

वैज्ञानिक मानवतावाद (Scientific Humanism )-

वैज्ञानिक मानवता वाद जीवन के प्रति मानव केन्द्रित दृष्टिकोण है, वैज्ञानिक मानवतावाद सृष्टि के प्रति उसके दृष्टिकोण एवम् जीवन के लक्षण तथा मान्यताओं, सत्य के स्वरुप आदि के सम्बन्ध में विशिष्ट दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है नेहरू जी ने मानवतावाद एवम् वैज्ञानिक प्रवृत्ति के बीच के संश्लेषण को वैज्ञानिक मानवतावाद का दर्जा दिया था।

वैज्ञानिक मानवतावादी सृष्टि को भ्रम न मानकर सत्य व विभिन्न सम्भावनाओं से युक्त मानते हैं वैज्ञानिक मानवतावाद एक ऐसा दृष्टिकोण है जो केवल वैज्ञानिक या केवल मानवीय नहीं है वैज्ञानिक मानवतावाद जीवन के प्रति मानव केन्द्रित दृष्टिकोण है इस सम्बन्ध में साबिरा जैदी कहती हैं-

“It affirms in a resounding voice the dignity and value of man and asserts unequivocaly that human happiness is the highest goal of all social reforms.”

“यह मनुष्य की गरिमा व मूल्य की ध्वनि को पुनः गुंजरित करता है और मानता है कि सभी समाज सुधारकों के लिए मनुष्य का सुख ही सर्वोच्च भद्र या शिव है।”

वैज्ञानिक मानवतावाद की शैक्षिक मान्यताएं (Educational premises of Scientific Humanism)-

1 – शिक्षा अत्यन्त महत्त्वपूर्ण

2 – सर्जनात्मकता

3 – उत्तर दायित्व निर्वहन व स्वतन्त्रता के उचित प्रयोग हेतु शिक्षा महत्त्वपूर्ण

4 – व्यावहारिकता व व्यवसाय प्रयोजन आवश्यक

मीमांसा आधारित संक्षिप्त विवेचन-

किसी भी दर्शन को अधिगमित करने हेतु मीमांसाओं की महती भूमिका है मानवतावाद के वास्तविक अर्थ को समझने हेतु उसकी तत्त्व मीमांसा (Metaphysics), ज्ञान व तर्क मीमांसा (Epistemology and Logic),एवं आचार व मूल्य मीमांसा (Ethics and Axiology)  संक्षेप में प्रस्तुत हैं –

तत्त्व मीमांसा – ये प्रकृति को मूल तत्त्व मानते हैं और किसी अलौकिक सत्ता पर विश्वास नहीं करते। भौतिक जगत को सत्य मानते हुए मनुष्य को प्रकृति की श्रेष्ठतम रचना स्वीकार करते हैं।

ज्ञान व तर्क मीमांसा – इनके अनुसार सच्चे ज्ञान  श्रेणी में पदार्थजन्य जगत व उसकी समस्त क्रियाएं आती हैं विवेक आधारित ज्ञान   व तर्क की कसौटी पर खरा सत्य ही ज्ञान की श्रेणी में आएगा। 

 आचार व मूल्य मीमांसा – मानवतावादियों की बड़ी संख्या प्रेम, सहयोग, सहानुभूति, सुन्दरता,सामाजिक समानता, न्याय आदि को आचरण में उतारने व मूल्य के  रूप में स्वीकारने की बात करते हैं इनके अनुसार सम्पूर्ण मानवता की भलाई सबसे बड़ा मूल्य है।

मानवतावाद की प्रमुख विशेषताएं (Chief Characteristics Of Humanism)-

1 – यह संसार सत्य है भ्रम नहीं। यह निरन्तर विकास की असीम सम्भावनाओं से युक्त है। 

2 – मानव सेवा हेतु मानवता वाद का अभ्युदय हुआ है।

3 – मानव शक्तिशाली है व अपनी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम है।

4 – मानव एक सृजनात्मक जीव है।

5 – मानव असीम प्रगति उन्मुख सम्भावनाओं से युक्त है और अपने भाग्य का निर्माता है।

6 – मानवतावाद का मानव शिवम् व सुन्दरम की धारणा से युक्त है।

7 – मानवतावाद मानव को सबसे गुणयुक्त स्वीकार करता है।

8 – यह संस्कृति का पुनः जागरण करना चाहता है तथा यह मानवीय संस्कृति के पुनरुद्धार हेतु विश्व रंगमञ्च पर अवतरित हुआ है।

9 – यह वाद विकासोन्मुखता पर विश्वास करता है और मानव को इस हेतु विवेकयुक्त प्राणी स्वीकार करता है।

10 – मानवतावाद मानवीय प्रकृति को लचीला, परिवर्तनशील व सहयोगी मानता है।

मानवतावादी शिक्षा का उद्देश्य (Aims of Humanistic Education)-

1 – आत्म विश्वास जाग्रत करना

2 – समस्त अन्तर्निहित शक्तियों का विकास

3 – मानवता का अधिकतम कल्याण

4 – मानव को सुखी बनाना

5 – समालोचनात्मक रचनात्मकता का विकास

“The cultivation of constructive criticism and a critical constructiveness should be one of the foremost aims of education, according to scientific humanism.”  – Sabira K Zaidi : Education and Humanism  (Indian Institute of Advanced Studies, Shimla 1971 p.110) 

6 – सशक्त चेतना का विकास

7 – समाज का विशिष्ट अंग बनाने हेतु आत्मबोध जाग्रत करना

8 – मानसिक स्वास्थ्य

9 – मानवीय मूल्य व सद् विवेक जागरण

10 – आत्म अनुशासन की भावना का विकास

“Education to be complete must be human, it must include not only the training of intellect but the refinement of the heart and discipline of the spirit.” – Dr. Radha Krishanan

“शिक्षा पूर्ण होने के लिए मानवीय होना चाहिए, इसमें न केवल बुद्धि का प्रशिक्षण शामिल करना चाहिए वरन ह्रदय का परिष्करण तथा आत्मा का अनुशासन भी।”

मानवतावाद व पाठ्यक्रम (Humanism and Curriculum)-

मानवतावादी पाठ्यक्रम में हृदय, आत्मिक विकास और मानवता पर विशेष ध्यान देना चाहते हैं इस सम्बन्ध में डॉ 0 राधा कृष्णन के शब्द भी यही इशारा करते हैं। – “No education can be regarded as complete if it neglects the heart and the spirit.”

“कोई भी शिक्षा पूर्ण नहीं समझी जा सकती यदि वह हृदय तथा आत्मा की उपेक्षा करती है।”

मानवतावादी भाषा के विकास के साथ मानवोपयोगी विषयों से मानव को जोड़ना चाहते हैं इसीलिये मानवतावादी उद्देश्यानुरूप निम्न विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहते हैं –

शिक्षा के उद्देश्य              —————————-     विषय

मानसिक विकास             —————————-   कला, तर्क शास्त्र, विज्ञान, गणित

शारीरिक विकास              —————————- व्यायाम, योग, शिल्प, क्रियात्मक शिक्षा

आध्यात्मिक विकास     —————————-  दर्शन, मूल्य शिक्षा, नीतिशास्त्र, धर्म शास्त्र

सामाजिक विकास       ————————–  इतिहास, साहित्य, संस्कृति, समाज विज्ञान, दार्शनिक व शिक्षा शास्त्रियों की जीवनी

उक्त के अतिरिक्त मानवतावादी हर उस विषयवस्तु का समर्थन करते हैं जो मानवतावादी विचार के प्रसार में आवश्यक हो।

शिक्षण विधियाँ (Teaching Methods) –

ये जीवन से सम्बन्धित व्यक्तिगत विभिन्नताओं को ध्यान में रखकर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिगम कराना चाहते हैं इसीलिये तर्क विधि, प्रश्नोत्तर विधि, समस्या समाधान विधि, वाद विवाद विधि पर विशेष जोर देते हैं ये उच्च मानवीय संवेदना को समेटे हुए इन्द्रिय अनुभूत ज्ञान को भी विवेक और तर्क की कसौटी पर परखने के बाद आत्मसाती करण की प्रेरणा देते हैं।

मानवतावाद व शिक्षक (Humanism and Teacher)-

मानवतावादी चाहते हैं की शिक्षण कार्य उन लोगों को मिले जो मानवीय दृष्टिकोण पर बल देने वाले हों जैसा कि ब्रुबेकर (Brubacher) महोदय कहते हैं –

“Humanism emphasises human nature and the human point of view.”

“मानवतावाद मानव स्वभाव एवम् मानवीय दृष्टिकोण पर बल देता है।”

मानवतावादी शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु अध्यापक क्रान्तिकारी मानवतावादी हो एवम् निम्न गुणों से युक्त हो –

1 – शिक्षक, शिक्षण जैसे महान दायित्व बोध में सक्षम हो। 

2 – अपने क्षेत्र का विद्वान् हो।

3 – मानसिक, आध्यात्मिक, शारीरिक, आन्तरिक आदि विविध शक्तियों के सम्यक विकास हेतु महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्वहन के योग्य हो। 

4 – मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को समझ कर विकास का पथ प्रशस्त करने वाला हो।

5 – सकारात्मक विकास व प्रेरणा देने में सक्षम हो।

मानवतावाद व शिक्षार्थी (Humanism and Student)-

ये शिक्षार्थियों की स्वतन्त्रता व व्यक्तित्व का आदर करते हैं  तथा शिक्षक व शिक्षार्थी के बीच शासक व शासित जैसे सम्बन्धों के घोर विरोधी हैं। मानवतावादी प्रेम व सहयोग आधारित सम्बन्धों की उम्मीद रखकर अध्यापकों से मानवतावादी दृष्टिकोण की अपेक्षा करते हैं और चाहते हैं कि वे अपने बालकों को भय द्वन्द व तनाव से दूर रखें। इससे विद्यार्थियों में मानवीय गुणों का विकास किया जा सकेगा।

शिक्षा के अन्य विविध पक्ष –

1 – जन शिक्षा

2 – स्त्री शिक्षा

3 – व्यावसायिक शिक्षा

4 – धार्मिक शिक्षा

5 – यथार्थ शिक्षा

मूल्यांकन (Evaluation)-

मानवतावाद शिक्षा द्वारा मानव को मानवता का पाठ पढ़ाकर श्रेष्ठ नागरिक बनाना चाहता है यह सम्पूर्ण मानवता को एक मानकर मनुष्य को विश्व का मूलभूत बिन्दु व  केन्द्र मानता है यह धर्म, जाति, राज्य, समाज किसी का भी विरोधी नहीं है यह मात्र मानव मानव को अलग करने वाली संकीर्णताओं का विरोध करता है यह विध्वंसक आयुधों को उचित नहीं समझता जिसने मानव मात्र के समक्ष अस्तित्व का खतरा पैदा कर दिया है।

ये तर्क को ज्ञान का आधार मानते हैं इनके पाठ्यक्रम,शिक्षक, शिक्षार्थी,शिक्षण विधि विद्यालय आदि के विचारों का मूल मन्तव्य मूल्य आधारित मानवीय गन्तव्य निर्धारित करना है। व्यक्तिगत भिन्नता, जन शिक्षा, सामान शिक्षा,मूल्य आधारित शिक्षा,तर्क शक्ति उन्नयन,सृजनात्मकता उन्नयन सम्बन्धी विचार स्वागत योग्य हैं लेकिन धर्म की जगह धार्मिक संकीर्णताओं से दूर रहने की प्रेरणा दी जानी चाहिए।

Encyclopidia Britannica में मानवतावाद को सही पारिभाषित किया गया –

“Humanism is the attitude of mind which attaches primary importance to mean and to his faculties, affairs, temporal aspirations and well being,

“मानवता वाद मनुष्य के मस्तिष्क की वह अभिवृत्ति है जो मनुष्य को और उसके विभिन्न पक्षों, कार्यों, इच्छाओ और उसके हित को सर्वाधिक महत्त्व देती है।”

इन्होने स्वार्थी और संकीर्ण मानसिकता को दिशा देने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सार्थक परिणाम आज भी दूर की कौड़ी जान पड़ते हैं मानवीय विकास के विभिन्न आयामों को समेटने के बावजूद इनकी शिक्षा दर्शन को देन अप्रभावी है इसे सच्चे धार्मिक दर्शन के आधारिक अवलम्ब की आवश्यकता है।

Share:
Reading time: 2 min

Recent Posts

  • Report Writing
  • चातुर्मास के सृष्टि सञ्चालक -महाकाल
  • RESEARCH INTEGRITY
  • IMPACT FACTOR
  • शुभांशु शुक्ला अन्तरिक्ष से …..

My Facebook Page

https://www.facebook.com/EducationAacharya-2120400304839186/

Archives

  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2021
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • June 2019
  • May 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • February 2019
  • January 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
  • September 2018
  • August 2018
  • July 2018

Categories

  • Uncategorized
  • काव्य
  • दर्शन
  • बाल संसार
  • मनोविज्ञान
  • वाह जिन्दगी !
  • विविध
  • शिक्षा
  • शोध
  • समाज और संस्कृति
  • सांख्यिकी

© 2017 copyright PREMIUMCODING // All rights reserved
Lavander was made with love by Premiumcoding