Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact

शिक्षा
दर्शन
वाह जिन्दगी !
शोध
काव्य
बाल संसार
विविध
समाज और संस्कृति
About
    About the Author
    About Education Aacharya
Contact
Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact
शिक्षा

Globalization / वैश्वीकरण)

December 29, 2022 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments


वैश्वीकरण का अर्थ (Meaning of Globalization) –

वैश्वीकरण विचारों का वह प्रवाह है जिससे सम्पूर्ण विश्व लाभान्वित होता है, वैश्वीकरण आंग्ल भाषा के शब्द Globalization का हिन्दी रूपान्तरण है विकिपीडिया के अनुसार – वैश्वीकरण का शाब्दिक अर्थ स्थानीय या क्षेत्रीय वस्तुओं या घटनाओं के विश्व स्तर पर रूपान्तरण की प्रक्रिया है इसे एक ऐसी प्रक्रिया का वर्णन करने के लिए भी प्रयुक्त किया जा सकता है जिसके द्वारा पूरे विश्व के लोग मिलकर एक समाज बनाते हैं तथा एक साथ कार्य करते हैं। यह प्रक्रिया आर्थिक, तकनीकी, सामाजिक और राजनीतिक ताक़तों का एक संयोजन है।

यद्यपि इसकी परिभाषा को लेकर विविध मत दिखाई पड़ते हैं ऐसा लगता है की वैश्वीकरण का चोला ओढ़कर भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की धारणा ही अपना प्रभाव दिखा रही है।

विकिपीडिया की इस परिभाषा को विविध विद्वानों द्वारा विशेष महत्त्व प्रदान किया गया –

“Globalization, or globalisation, is the process of interaction and integration among people, companies, and governments worldwide.” 

 “वैश्वीकरण, या वैश्वीकरण, दुनिया भर में लोगों, कंपनियों और सरकारों के बीच बातचीत और एकीकरण की प्रक्रिया है।”

टर्बर्टसन के अनुसार –

“Globalization is a concept that is related to the shrinking of the world and the consciousness and closeness of the whole world.”

“वैश्वीकरण एक ऐसी अवधारणा है जिसका सम्बन्ध विश्व के सिकुड़ने तथा पूरे विश्व की चेतना और घनिष्ठता से है।”

वैश्वीकरण को अधिगमित करने हेतु कहा जा सकता है कि वैश्वीकरण की प्रक्रिया में सम्पूर्ण जगत का एकीकरण एक परिवार के रूप में होता है और लोग अपनी आर्थिक, भौगोलिक, राजनीतिक, और सामाजिक दूरियों को मिटाकर एकीकृत होते हैं। इससे भौगोलिक दूरियाँ सिमट जाती हैं।

वैश्वीकरण और शिक्षा (Globalization and Education)  –

वैश्वीकरण और शिक्षा आज एक दूसरे की आवश्यकता बन गए हैं जहाँ वैश्वीकरण हेतु शिक्षा की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता वहीं यह कहने में भी कोइ अतिशयोक्ति नहीं कि शिक्षा पर वैश्वीकरण का प्रभाव स्पष्ट पारिलक्षित होता है। ये दोनों आपस में एक दूसरे से इतने गुत्थमगुत्था हैं कि दोनों की एक दूसरे पर अन्योन्याश्रिता स्पष्ट महसूस की जा सकती है। इन सम्बन्धों को इन बिंदुओं द्वारा और स्पष्ट किया जा सकता है –

01 – उद्देश्य निर्धारण/Objective setting

02 – विविधता / Diversity

03 – व्यक्तिगत और सामाजिक विकास / Personal and Social Development

04 – श्रेष्ठ नागरिक निर्माण/ best citizen building

05 – संचार माध्यम का कुशल प्रयोग/Efficient use of media

06 – सांस्कृतिक उन्नयन/ Cultural upgrade

07 – जनतन्त्र अभ्युत्थान/ Democracy Resurgence

08 – स्वस्थ प्रतिस्पर्धा/ Healthy Competition

09 – समरसता वृद्धि/ Harmony Growth 

वैश्वीकरण का शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रभाव (Impact of Globalization on the Objectives of Education) –

 वर्तमान समय यह माँग कर रहा है कि वैश्वीकरण की जरूरतों को समझा जाए और उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु शिक्षा के उद्देश्यों में परिवर्तन आज की आवश्यकता है .बदलते वैश्विक परिदृश्य में जहाँ स्व के मूल्यों, मौलिकताओं, संस्कृति व रीति रिवाजों का संरक्षण आवश्यक है वहीं वक़्त के साथ कदमताल भी आवश्यक है अतः वैश्वीकरण का शिक्षा के उद्देश्यों पर पड़ने वाले प्रभावों को सतर्कता के साथ अंगीकार करना होगा या नियन्त्रित रखना होगा . वर्तमान हेतु आवश्यक उद्देश्यों को इस प्रकार क्रम दिया जा सकता है –

1 – सहअस्तित्व की स्वीकार्यता / Acceptance of coexistence

2 – वैश्विक एकता को बढ़ावा / Promoting global unity

3 – व्यापक दृष्टिकोण का विकास / Development of Broad Perspective

4 – स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास / Development of healthy competitive spirit

5 – आधुनिकता का समावेशन / Absorption of modernity

6 – व्यावसायिक कुशलता को महत्त्व / Importance of professional skills

उक्त उद्देश्य आज के वैश्वीकरण की आवश्यकता भी हैं और मानव के संरक्षण हेतु आवश्यक भी अतः इन्हें शिक्षा को अंगीकार करना ही होगा .

वैश्वीकरण का मूल्याँकन / Evaluation of globalization –

 वर्तमान ने मानव को उस स्थल पर लाकर खड़ा कर दिया है जहाँ प्राचीन भारतीय सह अस्तित्व व सह विकास के भाव का पोषण वैश्वीकरण के रूप में पारिलक्षित हुआ है .वैश्वीकरण के मूल्यांकन हेतु उसके लाभ व सीमांकन का विश्लेषण करना समीचीन होगा .जिसे इस प्रकार क्रम दे सकते हैं .

वैश्वीकरण से लाभ / Benefits from globalization –

1 – विश्व व्यापार को बढ़ावा / boost world trade

2 – वैश्विक समस्या का समाधान / global problem solving

3 – विश्व बन्धुत्व को बढ़ावा / promotion of universal brotherhood

4 – तकनीकी सुविधाओं का विकास / development of technical facilities

5 – वैश्विक ज्ञान प्राप्ति / global knowledge acquisition

6 – राष्ट्रीय सशक्तीकरण / national empowerment

वैश्वीकरण की सीमाएं / Limitations of Globalization –

1 – अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा / unhealthy competition

2 – नैतिक मूल्य अवनमन / moral degradation

3 – राष्ट्रीय आय दुष्प्रभावित / national income affected

4 – प्रतिभा पलायन / brain drain

5 – नव शिक्षण प्रतिभा विकास में बाधक / Barriers to new teaching talent development

6 – विकासशील राष्ट्रों को क्षति / damage to developing nations

उक्त लाभों व सीमाओं को दृष्टिगत रखते हुए यह महसूस किया जा सकता है कि वैश्वीकरण आज की आवश्यकता है लेकिन प्रत्येक राष्ट्र को इसे राष्ट्रोन्नयन के आलोक में देखना होगा. बिना सहअस्तित्व व परस्पर सहयोग की भावना विकसित हुए वैश्वीकरण के सात्विक लक्ष्यों की प्राप्ति दूर की कौड़ी ही सिद्ध होगी. यद्यपि इसके सकारात्मक प्रभाव अधिक पारिलक्षित होते हैं और यह उचित ही होगा कि समस्त राष्ट्र सकारात्मकता के आलोक में सामान आचार संहिता बना तत्सम्बन्धी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें .

Share:
Reading time: 1 min

Recent Posts

  • दिशा बोधक चिन्तन।
  • बिलकुल मतलब नही होता है।
  • EDUCATIONAL PSYCHOLOGY
  • TRANSFER OF LEARNING
  • Collection of data

My Facebook Page

https://www.facebook.com/EducationAacharya-2120400304839186/

Archives

  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2021
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • June 2019
  • May 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • February 2019
  • January 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
  • September 2018
  • August 2018
  • July 2018

Categories

  • Uncategorized
  • काव्य
  • दर्शन
  • बाल संसार
  • वाह जिन्दगी !
  • शिक्षा
  • शोध
  • समाज और संस्कृति

© 2017 copyright PREMIUMCODING // All rights reserved
Lavander was made with love by Premiumcoding