Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact

शिक्षा
दर्शन
वाह जिन्दगी !
शोध
काव्य
बाल संसार
About
    About the Author
    About Education Aacharya
Contact
Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact
काव्य

पितृ प्रेम का सारा परिचय……………

June 21, 2020 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

पितृ प्रेम का सारा परिचय एक दिवस से जुड़ आया।

उसी दिवस के कुछ लम्हों  में, पिता उन्हें याद आया ।

वही पिता जिसने सर्वस्व जीवन का हरपल बिखराया।

वक़्त ने निज चाल बदल ली बदला बदला क्षण आया ।।

पितृ और मातृशक्ति ने मिलजुल करके नीड़ बनाया।

उसी नीड़ की छाया में तन मन टुकड़ों को सरसाया।

इक दूजे का हाथ थाम दृढ़ता व प्रेम का पाठ पढ़ाया।

नईनवेली शिक्षा ने दोनों हित अलग से दिवस बनाया।।

ऐसा लगता रात्रि बिन दिन का अस्तित्व उभर आया।

धूप का शुभअस्तित्व बना तभी तो प्रिय लगती छाया।

बच्चों ने अपने हृदयों  में, जिनको न कभी अलग पाया।

उन्हें अलगथलग करने का कुचक्र नया चलता पाया ।।

ये सब खेल बाज़ारों का है बहुत देर में समझ आया।

कार्ड,उपहार,कृत्रिम साधन हैं हमने तोअमूल्य पाया।

एक दिवस में ना सिमटेगा भारतीय मन ने समझाया।

मातृ पितृ ऋण चुक जाए जीवन इस हित छोटा पाया।। 

जीवन में जो पढ़े आज तक उससे यही समझ आया।

कृतज्ञता भाव महिमा अपार, हमसे कुछ ना हो पाया।

ईश्वर ने मातृ पितृ रूप में दे दी ‘ नाथ ‘ अद्भुत छाया।

यह जीवन है उन्हें निछावर जिसने ये अस्तित्व दिलाया।।

Share:
Reading time: 1 min
वाह जिन्दगी !

अकुलाना छोड़ दे। Akulana Chhor De.

June 9, 2020 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

सपने देख कर बड़े बड़े नज़रें चुराना छोड़ दे।

ना होंगे पूरे पड़े पड़े इसलिए इतराना छोड़ दे।

ख़ुदी हो इतनी बुलन्द कि वो घबराना छोड़ दे।

पसीना बहा क्षमता भर आलस्य लाना छोड़ दे।

छोटे रस्ते मत ले चल ईमानदारी की डगर पर।

तड़प सपनों के लिए बस दुनिया दारी छोड़ दे।

दिन हो चाहे रात हो हाँ नज़र हो बस ध्येय पर।

मौसम, महीना देख मत सब ही बहाने छोड़ दे।

विविध जन बताएंगे कि ऐसा कर वैसा न कर।

मेहनत ही औजार हो जिन्दादिली को जोड़ दे।

नाथ संशय छोड़ दे व कण्टक पथ की राह धर।

सफलता अनुचर बनेगी अब अकुलाना छोड़ दे।    

Share:
Reading time: 1 min
वाह जिन्दगी !

मुझसे कितना दूर भागता मेरा मन ? 

June 1, 2020 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

मेरा बिलकुल कहा न करता मेरा मन,

क्या यह सम्भव है दोनों में अन बन पन ?

बहु बन्धन में बस बँध जाता मेरा तन,

पर बिल्कुल, स्वच्छन्द घूमता मेरा मन।

मुझसे कितना दूर .. .. .. ..

अन्तर्मुखता से जुड़ता जाता है यह तन,

पर बहिर्मुखी बनता जाता है, मेरा मन।

कर्त्तव्यपथ पर बढ़ने को तत्पर यह तन,

पर केवल अधिकार चाहता है ये मन।

मुझसे कितना दूर .. .. .. ..           

गुत्थम – गुत्था होता रहता है तन मन,

ऐसा लगता नहीं किसी से कोई कम।

जीवन यापन को प्रस्तुत होता है तन,

कल्पना जगत में रह जाता बेचारा मन।

मुझसे कितना दूर .. .. .. ..

समझ समस्या सुलझाने को तत्पर तन,

पर मन उड़ता लेने को आकाश कुसुम।

आवारागर्दी से मन की, तपता है तन ,

पर बाज नहीं आता फितरत से मेरा मन।

मुझसे कितना दूर .. .. .. ..

सभी विवशताओं से विवश होता है तन,

लेकिन सारी डोर काट, उड़ जाता मन।

धरातलीय ठोकर खाने को प्रस्तुत तन,

पर सब तथ्यों को हल्के में लेता है मन।   

मुझसे कितना दूर .. .. .. ..

ऐसा कब तक द्वन्द चलेगा ऐ तन मन ,

दोनों में अब संगत करवा दे अन्तर्मन।

जीवन के चलने तक चलता है ये तन,

तन के साथ ‘ नाथ ‘ हरण होता है मन।

मुझसे कितना दूर .. .. .. ..

Share:
Reading time: 1 min

Recent Posts

  • आधुनिकता की कमाई है ।
  • CONCEPT AND CHARACTERISTICS OF CULTURE
  • यह सब रस्ते के पत्थर हैं.
  • FUNCTIONS OF EDUCATION शिक्षा के कार्य
  • Globalization / वैश्वीकरण)

My Facebook Page

https://www.facebook.com/EducationAacharya-2120400304839186/

Archives

  • March 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2021
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • June 2019
  • May 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • February 2019
  • January 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
  • September 2018
  • August 2018
  • July 2018

Categories

  • Uncategorized
  • काव्य
  • दर्शन
  • बाल संसार
  • वाह जिन्दगी !
  • शिक्षा
  • शोध

© 2017 copyright PREMIUMCODING // All rights reserved
Lavander was made with love by Premiumcoding