दिखावे का छल। / The deception of appearances

आज की दुनियाँ हर क्षण बदल रही है और इसमें मेहनतकश को छलने के तमाम नए अवसर सृजित किये जा रहे हैं। इसमें एक ऐसा वर्ग पैदा हो गया है जो मध्यम वर्गको लड़ाने के नित नए पैंतरे खोजता रहता है। मध्यम वर्ग बिना किसी चिन्तन के नए भ्रम का शिकार होता रहता है क्योंकि शिकारी रोज नए जाल का प्रयोग कर रहा है। रोज नए कांटे लगाकर मध्यम वर्ग को रिझाने की साजिशें रची जा रही हैं। चूँकि मध्यम वर्ग संगठित वर्ग नहीं है इस लिए उस मकड़ जाल में फंसता चला जाता है। कहीं कोई तथा कथित चिकित्सक के रूप में अनावश्यक सलाह से जबरदस्ती के ऑपरेशन करके लूटने की साजिश करता है कहीं कोर्ट कचहरी के चक्कर में वह अनायास फंस जाता है। लोग दूर से उसे लड़ाकर अपना उल्लू साधते हैं। एक बहुत बड़ा चक्कर उसे जाति के खानों में डालकर लड़वाने का है। बहुत पुरानी पुस्तक के बारे में भ्रम फैलाकर लड़वाने की साजिश होती है और कहीं भाषा के नाम पर। हर हालत में मरना या शिकार आम आदमी को ही होना है।

मध्यम वर्ग को दिखावे के जञ्जाल में फँसाने के लिए कतिपयएक्टर, कतिपय खिलाड़ी, कतिपय यू ट्यूबर, नेतृत्वकारी शक्ति, तथाकथित अभिजात्य वर्ग, नवोदित रईस सभी लगे हैं। बाज़ारवाद हावी हो चला है छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक को फँसाने की भयङ्कर साजिश है और अधिकाँश मध्यम वर्ग बेखबर है। यहाँ कुछ दिखावे की ओर ध्यान आकृष्ट कर सचाई परोसने का प्रयास कुछ बिन्दुओं के आधार पर करने जा रहा हूँ। बाकी आप जानते हैं समझदारी हटी, दुर्घटना घटी।

दिखावे के कतिपय महत्त्वपूर्ण बिन्दु / Some important points of appearance –

01- जन्म, जन्मदिन और केक / Births, Birthdays, and Cakes

02 – दुष्प्रचार और यथार्थ / Misinformation and Reality

03 – पाँच सितारा विद्यालय / Five-Star Schools

04 – पहनावा / Clothing

05 – अनावश्यक गैजेट्स / Unnecessary Gadgets

06 – बाजार वादी संस्कृति / Market-driven culture

07 – अध्यात्म से दूरी / Disconnection from spirituality

08 – अनावश्यक डर / Unnecessary fear

09 – स्वास्थ्य उपेक्षा /Neglect of health

10 – शीतल पेय, डब्बा बन्द अखाद्य पदार्थ / Soft drinks, canned and inedible items

11 – वैचारिक भटकाव / Ideological distraction

 12 – पारवारिक विघटन / Family disintegration                            

13 – समाज और सामाजिक रिश्ते / Society and social relationships

14 – मूल्य अवमूल्यन / Price Depreciation

15 –  तुलना / Comparison                                     

 

Share: