SCHOOL AND OUT OF SCHOOL/स्कूल और स्कूल के बाहर

(Knowledge generation and child centered education / ज्ञान सृजन और बाल केंद्रित शिक्षा)

स्कूल और स्कूल के बाहर, ज्ञान सृजन और बाल केंद्रित शिक्षा से आप क्या समझते हैं। What do you understand by knowledge generation and child-centered education, in and out of school ?

बाल केन्द्रित ज्ञान Child Centered Knowledge  –

जब ज्ञान को इस प्रकार अधिगमित कराने का प्रयास होता है कि उसके केन्द्र में बालक होता है तब इसे बाल केन्द्रित ज्ञान की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें अधिगम विषयवस्तु बालक की रूचि, आवश्यकता व क्षमता पर आधारित होती है। इस प्रक्रिया में बालक की रचनात्मक क्षमता को क्रियाशील इस प्रकार किया जाता है जिससे वह प्राकृतिक तरीके से जिज्ञासु बने और अपने आप करके सीखने की ओर प्रवृत्त हो।

स्कूल में बाल केन्द्रित ज्ञान / Child Centered Knowledge in School –

स्कूल में बाल केन्द्रित ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए सामान्यतः निम्न कारकों के सकारात्मक प्रयोग करने का प्रयास रहता है।

01 – नैतिक शिक्षा आधारित कहानियों द्वारा / Moral lessons based stories

02 – खेल द्वारा शिक्षण /Learning through play

03 – विज्ञान प्रयोगशाला का व्यवस्थित प्रयोग /Systematic use of the science laboratory

04 – परियोजना पद्धति या करके सीखने जैसी शिक्षण विधियों का उपयोग।/ Use of teaching methods such      as project method or learning by doing

05 – व्यावहारिकता का सम्मिश्रण / A blend of practicality

06 – पलायनवादिता का पूर्ण परित्याग / Complete abandonment of escapism 

07 – नीर क्षीर विवेक जागरण / Awakening the discernment between right and wrong

08 – पाठ्यक्रम में सकारात्मक परिवर्तन /Positive changes in the curriculum

स्कूल के बाहर बाल केन्द्रित ज्ञान / Child-centered learning outside of school –

01 – अनुभव आधारित अधिगम व्यवस्था / Experiential Learning System

02 – सामाजिक पुस्तकालय / Community Library

03 – संग्रहालय / Museum

04 – स्वनिर्देशित अन्वेषण / Self-Directed Exploration

05 – रूचि आधारित सञ्चार सामिग्री का विकास / Development of interest-based communication materials

06 – शैक्षिक वृत्त चित्र / Educational Documentary

07 – सामाजिक कौशल / Social Skills

08 – विविध टोलियों का सकारात्मक कार्य / Positive Work of Various Groups

09 – आत्म निर्भरता विधियों का सम्यक विकास / Proper Development of Self-Reliance Methods

स्कूल के बाहर बाल केन्द्रित शिक्षा की बात हो या स्कूल के अन्दर बाल केन्द्रित शिक्षा की बात, एक तरह से यह देश की आधार शिला को सशक्त बनाने का महत्त्वपूर्ण उपागम है। अतः सरकारी और गैर सरकारी मष्तिष्कों को इस दिशा में गम्भीर प्रयास करने होंगे। व्यक्तिगत स्तर पर भी उन्नयन को अंगीकार करने के साथ इसे जन आन्दोलन का रूप दिए जाने की आवश्यकता है। शैक्षिक उन्नयन के साथ सङ्कीर्ण मानसिकता के तिरस्कार की आवश्यकता है।

    

Share: