Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact

शिक्षा
दर्शन
वाह जिन्दगी !
शोध
काव्य
बाल संसार
विविध
समाज और संस्कृति
About
    About the Author
    About Education Aacharya
Contact
Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact
समाज और संस्कृति

SUBHASH CHANDR BOSE

January 22, 2025 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

सुभाष चन्द्र बोस

23/01/1897-18/08/1945

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा।

दिल्ली चलो।

यह ऐसे नारे हैं जो बिना नाम बताये भारतीय आज़ादी के विशिष्ट पुरोधा का नाम मनोमष्तिष्क में झंकृत कर देते हैं। आज जब आज़ादी की लड़ाई का वास्तविक चित्र एक खुले दिमाग का विचारक अपने जेहन में लाता है तो अनायास ही मानस पटल पर आ जाते हैं अमर सेनानी, आजाद हिन्द फ़ौज की पुरुष विंग के कमाण्डर सुभाष चन्द्र बोस।

आज पराक्रम दिवस के अवसर हेतु जिस क्रान्तिकारी बलिदानी भारत के अमूल्य रत्न सुभाष चन्द्र बोस की बात करने जा रहे हैं वह भारत के उड़ीसा प्रान्त के कटक परिक्षेत्र में 23 जनवरी,1897 को जन्मे और कहा जाता है कि हवाई दुर्घटना में 18 अगस्त,1945,ताइवान के एक चिकित्सालय में आग से बहुत अधिक घायल होने के कारण शहीद हो गए। इनका सम्पूर्ण जीवन भारतीयों हेतु अदम्य साहस और पराक्रम की प्रेरणादाई मिसाल है। इनके सम्पूर्ण जीवन और कार्यवृत्त का चित्रण, विवेचन, प्रस्तुति दुष्कर है अपनी क्षमता भर बात इस अल्पावधि में आपके साथ करने का प्रयास कर रहा हूँ और आज भी उनकी तथाकथित मृत्यु के लगभग 80 वर्षोपरान्त उस वीर की बात करते हुए मैं रोमाञ्चित हूँ।

पिता जानकी नाथ और माता प्रभावती जी का यह सुपुत्र अपनी कर्मसाधना के बल पर भारतीय स्वर्णिम इतिहास के आकाश में महान स्वतन्त्रता सेनानी के रूप में एक जाज्वल्यमान नक्षत्र बन गया। भारतीय कोटि कोटि हृदयों का यह लाडला बचपन से देशप्रेम, स्वाभिमान और अदम्य  साहस की जीवंत मिसाल था। अंग्रेज शासन के विरुद्ध सहपाठियों का मनोबल बढ़ाने वाला यह बाँका वीर आज़ाद हिन्द फ़ौज जापानी सहयोग से गठित करने में सफल हुआ। बचपन से जवानी की यात्रा में कलकत्ता विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला इस युवक 1920 में प्रशासनिक सेवा परीक्षा में भी चतुर्थ स्थान पर स्थान बनाकर 1921 अंग्रेज विरोध और आजादी प्राप्ति के लक्ष्य के कारण त्यागपत्र दे दिया।

प्रथम बार गांधी को राष्ट्र पिता कहने वाला यह पुरोधा क्रांतिकारी भगत सिंह की फांसी के बाद गाँधी की विचारधारा से पूर्णतः असहमत  हो गया। 1943 में 40,000    भारतीयों के साथ आजाद हिन्द फ़ौज का गठन करने वाला यह मसीहा कालान्तर में अण्डमान निकोबार द्वीप पर प्रथम बार स्वतन्त्र भारत का झण्डा फहराने में समर्थ हुआ। भावातिरेक में उनकी जिन्दगी की किताब का कहीं से कोई भी पृष्ठ जेहन में खुल रहा है। क्रमबद्धता बनाने का प्रयास करता हूँ।

इनके युवाकाल में भारत आन्दोलनजीवी हो चुका था महात्मा गाँधी नेतृत्वकारी शक्ति के रूप में स्थापित थे सुभाषजी भी इनका बहुत आदर करते थे 1921 के असहयोग आन्दोलन में भाग लेने के कारण इन्हे 6 माह की सजा मिली। बाद में इनका नेहरू व गाँधी से मतैक्य हो गया। नेहरू रिपोर्ट के विरोध में उन्होंने इन्डिपेंडेंट लीग की स्थापना की।  2जुलाई 1940 को भारत रक्षा कानून के तहत इन्हें कलकत्ता में गिरफ्तार कर लिया गया।

यद्यपि दो बार सुभाष चन्द्र बोस को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन हुआ लेकिन आगे चलकर नेहरूजी, गांधीजी व कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के साथ मतभेद के कारण इन्होने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। इनकी देश के समर्थन की बहुत सारी गतिविधियाँ अंग्रेज सरकार की आँखों में खटक रही थी। फलस्वरूप इन्हें 12 बार जेल की यात्रा करनी पड़ी। विषम स्थिति ने इन्हें तपेदिक का शिकार बना दिया। ये वेश बदलने में बहुत कुशल थे। इन्हें कलकत्ता की प्रेसीडेन्सी जेल में रखा गया और घर में भी नज़रबन्द रखा गया। 17 नवम्बर 1940 को यह आश्चर्यजनक रूप से गायब हो गए। 28 मार्च 1941 को बर्लिन पहुँच गए, जब ये वेश बदलकर छिपकर यहाँ से भाग गए जिस कार से धनबाद के गोमोह रेलवे स्टेशन  की यात्रा इन्होने पूर्ण की वह अब भी है और वर्तमान प्रधानमन्त्री श्रद्धेय नरेन्द्र मोदीजी को इसके दर्शन का सौभाग्य मिला जिसका जिक्र 19 /01 /2025 को उन्होंने अपने मन की बात कार्यक्रम में भी किया।

आजाद हिन्द रेडियो का गठन , रंगून और सिंगापुर में इनके मुख्यालय का बनना, जर्मनी से भारतीय युद्ध बन्दियों का सुरक्षित निकलना,प्रवासी भारतीयों का समर्थन लेने के साथ  सुभाष चन्द्र बोस ने सक्रिय रूप से बाहरी बड़ी शक्तियों से गठबन्धन की तलाश की और ब्रिटिश सेना के विरोध हेतु आजाद हिन्द फ़ौज नाम से भारतीय राष्ट्रीय सेना बनाई। रास बिहारी, कैप्टन मोहन सिंह,सुभाष चन्द्र बोस ने क्रान्तिकारी आज़ादी का भारतीय जनमानस में प्रत्यारोपण किया ,नेहरू ब्रिगेड , गाँधी ब्रिगेड, आज़ाद ब्रिगेड, सुभाष ब्रिगेड के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर लक्ष्मी सहगल की रानी लक्ष्मी बाई ब्रिगेड भी कार्य कर रही थी।

अमेरिका द्वारा हीरोशिमा, नागासाकी पर एटम बम  के हमले ने जापानी सहयोग को बाधित किया एक रास्ता बन्द होने पर दूसरे को तलाशने के क्रम में हमारे नेताजी के शहीद होने की खबर ने भारतीय जनमानस को झकझोर दिया, जो आग इनके द्वारा बोई गयी थी वह ज्वालामुखी बन चुकी थी जगह विरोध के स्वर गूँज रहे थे। विविध सेनाओं के भारतीय वीर बगावत पर उतर आये। अंग्रेजों का यहाँ रुकना अत्याधिक जटिल होता जा रहा था अन्ततः अंग्रेज भारत को आजाद करने के लिए विवश हुए। तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमन्त्री एटली महोदय से पुछा गया कि गाँधीजी का भारत छोड़ो आन्दोलन  सफलता पूर्वक कुचला जा चुका था तो भारत को आजादी क्यों दी गयी ,उनका जवाब था सुभाष चंद्र बोस के कारण ,गांधी नेहरू प्रयास को उन्होंने बहुत मामूली बताया।

Share:
Reading time: 1 min
समाज और संस्कृति

महा कुम्भ 2025 / MAHA KUMBH 2025

January 19, 2025 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

भारत के प्रमुख प्रदेश, उत्तर प्रदेश में प्रयागराज नामक स्थान पर महाकुम्भ आयोजन  प्रारम्भ हो चुका है करोड़ों लोग पावन त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं सङ्गम में गङ्गा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन होता है साथ ही समस्त भेदभावों को भूलकर सभी पावनता की इस बयार का आनन्द ले रहे हैं।भारतीय जनमानस कुम्भ के विविध आयामों और मनसा, वाचा, कर्मणा की त्रिवेणी में स्नान के महत्त्व को भी समझते हैं अर्ध कुम्भ, कुम्भ, महाकुम्भ भारत की चरैवेति – चरैवेति संस्कृति की अनवरत यात्रा के पड़ाव हैं हमारे जैसे विविध जीव प्रारब्ध के अनुसार इससे जुड़ पाते हैं।

यह महाकुम्भ मेला कई दृष्टिकोण से विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आध्यात्मिक आयोजन है इस बार तो अनूठा संयोग बन पड़ा है 144 साल के बाद जो पीढ़ियाँ इसका आनन्द उठाने में समर्थ हो पा रही हैं उन्हें इस बेहद खास अवसर का प्रत्यक्षीकरण करने का अवसर मिलेगा।

कुम्भ अवधि  –

दुनियाँ भर से आस्था की डुबकी लगाने लोग भारत आते हैं कुम्भ परम्परा में अर्ध कुम्भ, कुम्भ व महाकुम्भ का यह अवसर क्रमश 6 वर्ष, 12 वर्ष व 144 वर्ष बाद आता है। महाकुम्भ का अवसर कई पीढ़ियों को नसीब नहीं होता। अवधि के सम्बन्ध यह भी बताया जाता है कि देवताओं का एक दिन मनुष्यों के एक साल के बराबर है सूर्य, चन्द्र और बृहस्पति की सापेक्ष स्थिति के अनुसार 12 वर्ष में कुम्भ मेला का आयोजन होता है हरिद्वार और प्रयागराज में 6 वर्ष बाद अर्ध कुम्भ आयोजन होता है 12 कुम्भ पूर्ण होने पर अर्थात 144 वर्षोपरान्त महाकुम्भ के इस स्वरुप का आयोजन होता है।

समुद्र मन्थन और कुम्भ स्थल –

भारतीय पौराणिक कथाओं में समुद्र मन्थन हेतु देवताओं और राक्षसों के प्रयास का वर्णन मिलता है इस समुद्र मन्थन से मिलने वाले 14 तत्वों में अन्तिम वस्तु अमृतयुक्त कलश अर्थात कुम्भ (घड़ा) प्राप्त हुआ। धन्वन्तरि की अमृत कुम्भ के साथ उपस्थिति पर असुरों से बचाने हेतु इन्द्र के पुत्र जयन्त उस घड़े को लेकर भागे सूर्य, सूर्य पुत्र शनि, बृहस्पति और चन्द्रमा रक्षार्थ उनके साथ गए।

इन्द्र पुत्र जयन्त जब इस कुम्भ को लेकर भागे तब भागते समय 12 दिनों में अमृत चार स्थानों पर छलक गया यह स्थल हैं हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन व नासिक।

इन स्थलों पर देवताओं के 12 दिन (मनुष्यों के 12 वर्ष) में कुम्भ या पूर्ण कुम्भ लगता है और 12 कुम्भ अर्थात 144 वर्ष पर महा कुम्भ का आयोजन होता है।

ज्योतिषीय गणना के आधार पर कुम्भ मेले का स्थान नियत किया जाता है 12 वर्ष के अन्तराल का कारण बताते हुए कहा जाता है कि बृहस्पति को सूर्य का चक्कर लगाने में 12 वर्ष का समय लगता है जब बृहस्पति कुम्भ राशि में स्थित होता है तथा सूरज मेष राशि में और चन्द्रमा धनु राशि में होता है तब कुम्भ का आयोजन हरिद्वार में होता है। जब बृहस्पति सिंह राशि में सूर्य और चन्द्रमा कर्क राशि में होता है तो कुम्भ का आयोजन नासिक त्रयम्बकेश्वर में होता है।

प्रयागराज में कुम्भ का आयोजन तब होता है जब बृहस्पति वृषभ राशि में व सूर्य और चन्द्रमा मकर राशि में होता है।

विविध मुख्य स्नान  – 

भारत में प्राचीनकाल से पंचांग का उपयोग हो रहा है।पंचांग के पांच अंग हैं -वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। इस आधार पर प्रथम शाही स्नान पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी 2025 को हुआ,  दूसरा शाही स्नान मकर संक्रांति (14 जनवरी 2025) को सम्पन्न हुआ तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या पर किया जाएगा

            मौनी अमावस्या पर शाही स्नान का अत्याधिक आध्यात्मिक महत्व है।भारतीय हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार अमावस्या तिथि 28 जनवरी की शाम 7:35 बजे शुरू होगी और 29 जनवरी की शाम 6:05 बजे खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब 29 जनवरी को स्नान किया जाएगा। इस दिन संगम पर 6 करोड़ लोगों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है।

भारतीय मनीषियों ने 03 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के दिन कुम्भ स्नान को भी विशिष्ट महत्ता प्रदान की है।

            45 दिन चलने वाले इस सामाजिक आध्यात्मिक महापर्व का प्रत्येक दिन पावस है और किसी दिवस की पावनता काम नहीं है लेकिन फिर भी विद्वानों द्वारा निर्धारित उक्त दिवस विशेष हैं। जो लोग नहीं पहुँच पा रहे हैं वे निराश न हों महा कुम्भ और तीर्थराज प्रयाग का नमन करें और शुद्ध अन्तः चेतना से घर पर स्नान करें क्योंकि मन चंगा तो कठौती में गङ्गा।

सामाजिक व आर्थिक महत्ता –

पापों से मुक्ति और मोक्ष की महत्वाकाँक्षा बहुत लोगों को गंगा में डुबकी लगवाती है लेकिन यह महाकुम्भ हमें सड़ी गली मान्यताओं व जाति-पाँति के भावों को तिरोहित कर उच्च सामाजिक मान्यताओं को अङ्गीकार करने की प्रेरणा देती है और प्रत्येक जीव में दिव्यात्मा के दर्शन करवाती है।

समाज का एक वर्ग कल्पवास की धारणा के साथ आकर यहाँ रुकता हैं बहुत से लोग लम्बे भौतिक झंझावातों से मानसिक शान्ति की तलाश में यहाँ आते हैं कुछ लोग भौतिकता की अन्धी दौड़ से निजात पाने के लिए अध्यात्म की शरण में आते हैं विविध अखाड़ों के दर्शन लाभ के साथ दान आदि देकर सकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभाव से अपने आप को युक्त करने वालों की भी कमी नहीं है। बड़ी बड़ी हस्तियाँ भी इसमें शामिल हैं स्टीव जॉब्स की पत्नी और बहुत से औद्योगिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों के साथ करोड़ों लोगों ने महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाई। विविध विद्वान्, विविध मन्त्री, धार्मिक आस्था युक्त बहुत सी देशी विदेशी महिलाओं ने महाकुम्भ स्नान किया विज्ञ जनों, विविध ऋषियों, मनीषियों, दिव्यात्माओं और श्रद्धायुक्त आध्यात्मिक जनों का अविरल प्रवाह महाकुम्भ की ओर लगातार बना हुआ है, जो भारतीय विश्व बन्धुत्व की भावना को और प्रगाढ़ करता है।

जब भी बहुत बड़ी भीड़ कहीं एकत्रित होती है तो अपने साथ कई वाणिज्यिक व्यापारिक महत्त्व के अवसर उपलब्ध कराती है।

इस बार इस महाकुम्भ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की आशा है जो रूस और अमेरिका की कुल आबादी से भी अधिक है इस महाकुम्भ के आयोजन हेतु राज्य सरकार ने 7000 करोड़ रुपए का आबण्टन किया है यह महाकुम्भ 26 फरवरी 2025 तक चलेगा और निश्चित रूप से इससे उत्तर प्रदेश सरकार की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

आर्थिक विशेषज्ञों ने 2025 के महाकुम्भ मेले से 2 लाख करोड़ के योगदान की उम्मीद जताई है यदि श्रद्धालुओं का औसत व्यय बढ़ेगा तो आय में और अधिक इजाफा होगा।

शीतल जल में डुबकी का प्रभाव –

शीतल जल में डुबकी लगाने से वजन में कमी व मेटाबोलिज्म में सुधार होता है इससे मूड में सकारात्मक बदलाव होता है और दर्द में कमी आती है लेकिन कुछ लोग मांसपेशियों में ऐंठन व हृदय सम्बन्धी कुछ समस्याओं की शिकायत करते हैं। भारतीय श्रद्धालु घर पर स्नान करके पतित पावनी गङ्गा में स्नान करते हैं आकलन में ऐसे लोगों पर दुष्प्रभाव कम देखा गया है।      

Share:
Reading time: 1 min
समाज और संस्कृति

Social Control in reference to educational development

June 12, 2022 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments


शैक्षिक विकास के सन्दर्भ में सामाजिक नियंत्रण

विषय वस्तु को अध्ययन व अधिगम के दृष्टिकोण से निम्न भागों में बाँट कर अध्ययन करेंगे :-

1 – सामाजिक नियन्त्रण की अवधारणा (concept of social control)

2 – सामाजिक नियन्त्रण से आशय व विविध परिभाषाएं

    (Meaning and definitions of social control)

3 – शैक्षिक विकास में सामाजिक नियन्त्रण की भूमिका

    (Role of social control in educational development)

4 – निष्कर्ष (Conclusion)

1 – सामाजिक नियन्त्रण की अवधारणा (concept of social control): –

भारत में सामाजिक नियन्त्रण की अवधारणा सर्वाधिक पुरातन व सनातन है सर्व प्रथम ऋषि परम्पराओं व उनके निर्देशों में इनके दर्शन होते हैं और इनका सर्वाधिक व्यवस्थित रूप कर्म प्रधान वर्ण व्यवस्था में द्रष्टव्य होता है विविध राजाओं, कबीलों व समुदायों की व्यवस्था में भी इसके अंश दिखाई देते हैं। कर्म प्रधान वर्ण व्यवस्था पर विविध विद्वत जनों ने कार्य किया है।

            हम स्वभावतः या उदार या गुलाम मानसिकता के चलते हर विचार की जड़ हिन्दुस्तान से बाहर देखना चाहते हैं इस क्रम में अमेरिका के प्रसिद्द समाज शास्त्री E.A.Ross की 1901 में लिखी गई पुस्तक सोशल कन्ट्रोल (SOCIAL CONTROL) का आधार लिया जाता है इन्होने अपनी पुस्तक में व्यवस्थित रूप से समाज के नियन्त्रण कार्य, संस्थाओं में धर्म, विश्वास कानून नैतिकता लोकमत रीति रिवाज व शिक्षा की भूमिकाओं का वर्णन किया है।

2 – सामाजिक नियन्त्रण से आशय व विविध परिभाषाएं

    (Meaning and definitions of social control)

सामाजिक नियंत्रण से आशय उस नियंत्रण से है जिसमें समाज की उन्नति के बीज छिपे होते हैं इस हेतु जिन मर्यादाओं परम्पराओं व नियमों का अनुपालन आवश्यक होता है  उसके सुनिश्चितीकरण का प्रयास किया जाता है। इसके माध्यम से समूह द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन कराने हेतु बाध्यकारी शक्तियों को भी प्रयोग में लाया जाता है। वस्तुतः सामाजिक उद्देश्यों व सामाजिक आदर्शों के स्थापन हेतु इनका प्रयोग किया जाता है।

प्रसिद्ध समाजशास्त्री रॉस महोदय कहते हैं –

“सामाजिक नियन्त्रण का तात्पर्य उन तमाम व्यक्तियों से है, जिसके द्वारा समुदाय व्यक्तियों को अपने अनुसार ढालता है। ”

“Social control refers to all those individuals by which the community molds individuals according to itself.”

मैकाइवर व पेज के अनुसार –

“सामाजिक नियन्त्रण से आशय उस तरीके से है जिससे सम्पूर्ण सामाजिक व्यवस्था अपने को संगठित बनाये रखती है।”

“Social control refers to the manner in which the whole social system keeps itself organized.”

बोगार्ड के अनुसार –

“सामाजिक नियन्त्रण वह पद्यति है,जिसमें एक समूह अपने सदस्य के व्यवहारों को नियन्त्रित करता है। ”

“Social control is the method in which a group controls the behavior of its members.”

लेण्डिस महोदय के अनुसार –

“सामाजिक नियन्त्रण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा सामाजिक व्यवस्था स्थापित तथा बनाये राखी जाती है।”

“Social control is the process by which social order is established and maintained.”  

आर. जी. स्मिथ महोदय के अनुसार –

“सामाजिक नियन्त्रण उन उद्देश्यों की प्राप्ति है जो उन उद्देश्यों के साधनों के प्रति चेतन सामूहिक अनुकूलन द्वारा होती है।”

“Social control is the attainment of those objectives by conscious collective adaptation to the means of those objectives.”

3 – शैक्षिक विकास में सामाजिक नियन्त्रण की भूमिका

    (Role of social control in educational development)

01- व्यवहार नियन्त्रण द्वारा शैक्षिक विकास (Educational Development by Behavioral Control) 

02- सामाजिक समानता को प्रश्रय (Supporting social equality)

03- स्वीकृत मूल्यों का स्थापन (Establishment of Accepted Values)

04- एकता स्थापन हेतु (To establish unity)

05- व्यावहारिक प्रतिमानों व सामाजिक बुराइयों के प्रति सजगता (Awareness of practical norms and social evils)

06- शैक्षिक सामाजिक उद्देश्यों का गठन (Formation of Educational Social Objectives)

07- विविध निष्पादित कार्यों में सन्तुलन (Balance in various tasks)

08- सुख, शान्ति स्थापन (Happiness, Peace Establishment)

09- समरसता को बढ़ावा (Promote harmony)

10 – रूढ़िवाद से मुक्ति (Freedom from conservatism)

4 – निष्कर्ष (Conclusion):

      सारतः कहा जा सकता है कि निष्पक्ष सामाजिक नियन्त्रण मानव मात्र की प्रगति का एक सुखद उपागम है इससे अन्ततः मानवीय मूल्यों का संरक्षण होगा और मानव की क्रमिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा को नई व्यावहारिक दिशा मिलेगी और यहां की स्थितियों के आधार पर कार्य संपन्न हो सकेंगे।

Share:
Reading time: 1 min
समाज और संस्कृति

सामाजिक परिवर्तन और शिक्षा Social Change & Education

May 11, 2022 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

हर समाज के अपने नियम होते हैं मर्यादाएं होती हैं परम्पराएं होती हैं। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कहा जा सकता है कि प्रत्येक समाज परिवर्तन व विकास को परिलक्षित कर रहा है। आज सामाजिक परिवर्तन करने वाले बहुत से साधन दीख पड़ते हैं उनमें से शिक्षा परिवर्तन का सशक्त साधन है। डॉ०राधा कृष्णन महोदय कहते हैं :-

 “शिक्षा परिवर्तन का साधन है। जो कार्य साधारण समाजों में परिवार,धर्म और सामाजिक एवम् राजनीतिक संस्थाओं द्वारा किया जाता था, वह आज शिक्षा संस्थाओं द्वारा किया जाता है।”

मूलतः आज शिक्षा का एक महत्वपूर्ण कार्य सामाजिक परिवर्तन हो चला है।

सामाजिक परिवर्तन [Social Change] –

परिवर्तन प्रकृति का नियम है और सभी परिक्षेत्रों में परिवर्तन दिखाई पड़ रहे हैं इस क्रम में समाज में परिवर्तन भी स्वाभाविक है हाँ परिवर्तन कहीं और किसी समय तीव्र या मन्द देखे जा सकते हैं। गिलिन एवम् गिलिन महोदय कहते हैं –

“We may define social change as variation from the accepted modes of life.”

“सामाजिक परिवर्तन को हम जीवन की स्वीकृत विधियों में होने वाले परिवर्तन के रूप में परिभाषित कर सकते हैं।”

एम ० डी ० जेन्सन (M.D. Jensan ) महोदय का कहना है –

“Social change may be defined as modification in the ways of doing and thinking of people.”

“सामाजिक परिवर्तन को व्यक्तियों की क्रियाओं और विचारों में होने वाले परिवर्तनों के रूप में पारिभाषित किया जा सकता है।”

गिन्सबर्ग (Ginsberg) महोदय का मानना है कि –

“By social change, I understand a change in social structure,e.g, the size of society, the composition or balance of its parts or the types of its organization.”

“सामाजिक परिवर्तन से हमारा तात्पर्य सामाजिक ढाँचे में परिवर्तन होना है, अर्थात समाज के आकार इसके विभिन्न अंगों के बीच सन्तुलन अथवा समाज के संगठन में होने वाला परिवर्तन ही सामाजिक परिवर्तन है।”

उक्त के आधार पर कहा जा सकता है कि सामाजिक संरचना,सामाजिक सम्बन्धों,सामाजिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विविध समाजों में आने वाले परिवर्तनों को सामाजिक परिवर्तन कहा जाएगा।

सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका

(Role of education in social change)

शिक्षा समाज  में किस तरह परिवर्तन ला सकती है इसे हम इन बिंदुओं से अधिगमित कर सकते हैं –

1 – शाश्वत मूल्यों को संरक्षण (Preservation of eternal values)

2 – संस्कृति का हस्तान्तरण (Transmission of Culture)

3 – परिवर्तन ग्राह्यता (Change acceptability)

4 – परिवर्तनों का मूल्याँकन (Evaluation of changes)

5 – सामाजिक बुराइयों के अन्त में सहायक (Helpful in ending social evils)

6 – ज्ञान के नए परिक्षेत्रों का विकास (Development of new domains of knowledge)

7 – मानव और समाज के सम्बन्धों को बनाये रखना (Maintaining human and society relations)

8 – सामाजिक परिवर्तनों का नेतृत्व (Leader ship of social change)

9 – सामाजिक परिवर्तन के लिए शिक्षा (Education for social change)

10 – सामाजिक गतिशीलता (Social Mobility)

         इस प्रकार हम देखते हैं कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की सशक्त वाहक है तथा मैकाइवर महोदय का यह मानना यथार्थ है कि –

“….our direct concern as sociologists is with social relationships. It is the change in these which alone we shall regard as social change.”

“समाजशास्त्री के रूप में हमारा प्रत्यक्ष सम्बन्ध केवल सामाजिक सम्बन्धों से होता है। इस दृष्टिकोण से केवल सामाजिक सम्बन्धों में होने वाले परिवर्तनों को ही हम सामाजिक परिवर्तन कहते हैं।”

उक्त समस्त बिन्दु सामाजिक बदलाव का सशक्त संकेत देते हैं शिक्षा आयोग की रिपोर्ट में उचित कहा गया कि –

“Education can be used as a powerful instrument of social, economic and political change.”

“शिक्षा को सामाजिक, आर्थिक तथा राजनैतिक परिवर्तन के शक्तिशाली साधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।” 

Share:
Reading time: 1 min
Page 2 of 2«12

Recent Posts

  • IMPACT OF INFORMATION
  • SOCIAL MOBILITY AND SOCIAL CONTROL IN REFERENCE TO EDUCATIONAL DEVELOPMENT
  • SCHOOL AND OUT OF SCHOOL
  • भद्रा/ Bhadra
  • होली आई है।

My Facebook Page

https://www.facebook.com/EducationAacharya-2120400304839186/

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2021
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • June 2019
  • May 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • February 2019
  • January 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
  • September 2018
  • August 2018
  • July 2018

Categories

  • Uncategorized
  • काव्य
  • दर्शन
  • बाल संसार
  • मनोविज्ञान
  • वाह जिन्दगी !
  • विविध
  • शिक्षा
  • शोध
  • समाज और संस्कृति
  • सांख्यिकी

© 2017 copyright PREMIUMCODING // All rights reserved
Lavander was made with love by Premiumcoding