[ खड़े  होकर व लेट कर किए जाने वाले सरलतम व्यायाम(अन्तिम भाग)]

महत्वपूर्ण लाभ (MAIN ADVANTAGE)-

 ये समस्त लाभ TIP TO TOP EXERCISE (1  ) वाले  हैं सुविधा की दृष्टि से पुनः दे रहे हैं –

01 – 6 फुट लम्बे व 4 फुट चौड़े स्थल अर्थात कम जगह में अपने घर पर इन्हें कर कर सकते हैं।

02 – शरीर के जोड़ सक्रिय रखने में सहायक है।

03 – शरीर में जकड़न की समस्या नहीं होती।

04 – लम्बी आयु तक शरीर सक्रिय रहता है।

0 5 – शारीरिक चुस्ती फुर्ती बनी रहती है।

0 6 – मोटे तगड़े लोग भी इन्हें मेरी तरह आराम से सुविधानुसार कर सकते हैं।

0 7 – दिनचर्या व्यवस्थित करने में सहायक है।

0 8 –  यह आरोग्य की ओर बढ़ाया सरल कदम है। 

0 9 – इसे सुविधानुसार हर आयु वर्ग के लोग कर सकते हैं। 

10  – कम समय और बिना किसी साधन के किए जाना सम्भव है।

 क्रिया विधि (PROCEDURE)-

प्रातः शौच आदि से निवृत्त होकर फर्श ,तखत, दरी या अधिक घनत्व वाले गद्दे पर इन्हे किया जा सकता है। क्रम इस प्रकार रख सकते हैं –

(01)-खड़े होने के उपरान्त पैर की अँगुलियों को आगे पीछे मोड़ें।

(02)-पैर के पूरे पंजे को आगे, पीछे,घड़ी की दिशा व विपरीत दिशा में घुमाएं।

(03)- पैर के घुटने के व्यायाम हेतु इन पर दबाव बनाते हुए बैठने व उठने का उपक्रम अपनी क्षमता के अनुसार करें।

(04)- खड़े होकर कमर को क्लॉक वाइज व एन्टी क्लॉक वाइज चलाने का प्रयास करें।

(05)- हाथ की अँगुलियों से लड्डू बनाने की तरह आकृति बार बार बनाएं इससे अँगुलियों के हिस्सों को आराम       मिलेगा।

(06)-  कलाइओं के व्यायाम हेतु इसे भी क्लॉक वाइज व एण्टी क्लॉक वाइज घुमाएं।

(07)-  हाथ की कोहनी को बार बार क्षमतानुसार मोड़कर धीमी गति से व्यायाम करें।

(0 8)-  खड़े हो कर कन्धे के व्यायाम हेतु दाएं व बाएं हाथ से बड़े शून्य की आकृति क्लॉक वाइज व एन्टीक्लॉक वाइज बनाएं।

(09)- गले की माँस पेशियों के सम्यक व्यायाम हेतु अपने मुण्ड को क्लॉक वाइज व एण्टी क्लॉक वाइज क्षमतानुसार घुमाएं। यदि घूमाने में दिक्कत है तो ऊपर नीचे व दाएं बाएं भी घुमाया जा सकता है।  

(10)- बड़े शून्य की आकृति लेटकर दाहिने व बाएं पैरों से बनाने पर भी जांघ व पैर का सञ्चालन सुव्यवस्थित होता है।

(11)-  हाथों को परस्पर रगड़कर सिर में मसाज की तरह अँगुली चलाएं।

(12)-  पुनः हाथों को परस्पर रगड़कर मुख व गर्दन के आगे पीछे मालिश की तरह हाथ चलाएं।

नोट

 *   इन समस्त क्रियाओं को  YOU TUBE पर Education Aacharya नाम से तलाश कर देखा व सब्सक्राइब किया जा सकता है। जिससे इस तरह के समस्त  वीडिओ आप तक पहुँच सकें।

*  गाल व कमर के व्यायाम पूर्व TIP TO TOP EXERCISE -1 की तरह ही होंगे।

 *  तत्सम्बन्धी चिकत्स्कीय परामर्श व्यायाम पूर्व योग्य चिकित्सक से अवश्य लें।       

Share: