आप
ही बताओ किस्मत में क्या रक्खा होना चाहिए,
भाग्यफल
बनता कर्म से ये ज्ञान पक्का होना चाहिए,
जो
करे हमें गुमराह उसे करारा धक्का होना चाहिए,
ठेकेदार
जो नक़ली धर्म का हक्का बक्का होना चाहिए।
नव
भारत का नौजवान, धुन का पक्का होना चाहिए।1।
बिना
किये कुछ न होता विश्वास पक्का होना चाहिए,
मत उड़ो ऊँचा धरा तल पर पैर रक्खा होना चाहिए,
राय मानो तार्किक न काल्पनिक गच्चा होना चाहिए,
हो
व्यूह रचना यथोचित नहीं तीरतुक्का होना चाहिए।
नव
भारत का नौजवान, धुन का पक्का होना चाहिए।2।
प्रतिज्ञा
भीष्म सी मानस में नहीं छक्का होना चाहिए,
कर्महीन
नर पावत नाहीं सो मन सच्चा होना चाहिए,
सकल
पदारथ हैं जग माही यह पक्का होना चाहिए,
कर्म
धुन रख अनवरत हर मुख गस्सा होना चाहिए।
नव
भारत का नौजवान, धुन का पक्का होना चाहिए।3।
न
भटकें मृग मारीचिका में भाव अच्छा होना चाहिए,
अति
पावस निर्मल रहें हम, मन
बच्चा होना चाहिए,
जो
भी करें मन से करें, ना कुछ कच्चा होना चाहिए,
चरित्र
बल शुभ भावयुक्त प्रबल गुच्छा होना चाहिए।
नव
भारत का नौजवान, धुन का पक्का होना चाहिए।4।
न
हो छाप पाश्चात्य की न मिथ्या चस्का होना चाहिए,
स्वसंस्कृति
विकास हित तनमन रक्खा होना चाहिए,
सृजनोत्थान
हित दृढ़ श्रृंखला का नक्का होना चाहिए,
अवचेतन
मस्तिष्क को राष्ट्रवादी चक्का होना चाहिए।
नव
भारत का नौजवान, धुन का पक्का होना चाहिए।5।
तन
मन धन सब राष्ट्र का, मनस पक्का होना चाहिए,
भ्रमकूप
में न फँसें मन में काशी मक्का होना चाहिए,
कर्म
काण्ड पुनः विवेच्य हो मत पक्का होना
चाहिए,
वादप्रतिवाद, विश्लेषणसंश्लेषण अच्छा होना चाहिए।
नव
भारत का नौजवान, धुन का पक्का होना चाहिए।6।