Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact

शिक्षा
दर्शन
वाह जिन्दगी !
शोध
काव्य
बाल संसार
विविध
समाज और संस्कृति
About
    About the Author
    About Education Aacharya
Contact
Education Aacharya - एजुकेशन आचार्य
  • शिक्षा
  • दर्शन
  • वाह जिन्दगी !
  • शोध
  • काव्य
  • बाल संसार
  • विविध
  • समाज और संस्कृति
  • About
    • About the Author
    • About Education Aacharya
  • Contact
Uncategorized•वाह जिन्दगी !

लौटा दो हम सबको प्यारे छुटपन वाले दिन।

September 15, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

ध्यान बहुत आते हैं वो छुटपन वाले दिन,

काठवाली तख्ती और खड़िया वाले दिन,

मिट्टी से बरफी, लड्डू बनवाने वाले दिन,

खेल खेल में बिनबातों हँसजाने वाले दिन।

लौटा दो हम सबको प्यारे छुटपन वाले दिन।।   

कुर्सी पे पटली रख बालकटाने वाले दिन,

पुड़िया की स्याही नीलीटिक्की वाले दिन,

छोटी- छोटी रंग बिरङ्गी छतरी वाले दिन,

बालसभा में गीत सुनाते ठुमकी वाले दिन।

लौटा दो हम सबको प्यारे छुटपन वाले दिन।। 

नवदुर्गों में घरघर जाकर खाने वाले दिन,

वो पत्तों पर चाट पकौड़ी लाने वाले दिन,

ठण्डीठण्डी चुस्की कुल्फी पाने वाले दिन,

रंग बिरंगे टोपी स्वेटर मफलर वाले दिन।

लौटा दो हम सबको प्यारे छुटपन वाले दिन।।

लुकाछिपी,ऊंचनीच,विषअमृत वाले दिन,

चोरसिपाही,गुल्लीडंडा, कबड्डी वाले दिन,

भाँतिभाँति की वो रंगीली पतंगों वाले दिन,

लूडो कैरम साँपसीढ़ी में झगड़े वाले दिन।     

लौटा दो हम सबको प्यारे छुटपन वाले दिन।।

आलू के ठप्पों से धमाल मचाने वाले दिन,

टेसू ढाकपलाश के रंगबिखराने वाले दिन,

होली की गुझियों ईद सिवइयों वाले दिन,

भेद मिटाते मिलजुल गलेलगाने वाले दिन।         

लौटा दो हम सबको प्यारे छुटपन वाले दिन।।

बरसातों में कागज नाव चलाने वाले दिन,

वो पेड़ों पर चढ़ना दौड़ लगाने वाले दिन,

बाबा दादी के किस्सों से, डरने वाले दिन,

माँ बापू की प्यारी-प्यारी डाँटो वाले दिन,            

लौटा दो हम सबको प्यारे छुटपन वाले दिन।।

अन्त्याक्षरी में देर रात कर देने वाले दिन,

तोताउड़,मैनाउड़ में चाँटे पाने वाले दिन,

कोड़ा है जमालशाही में पीटने वाले दिन,

गुट्टे, लंगड़ी, तैराकी और कंचों वाले दिन।  

लौटा दो हम सबको प्यारे छुटपन वाले दिन।।

फुलझड़ी,पटाखे व बमलड़ियों वाले दिन,

नईउम्र की नईनई अठखेलियों वाले दिन,

इण्टरवल के याद हैं गेंदतड़ियों वाले दिन,

शरारतों पर, गुरुजनों से पिटने वाले दिन।      

लौटा दो हम सबको प्यारे छुटपन वाले दिन।।   

Share:
Reading time: 1 min
Uncategorized•वाह जिन्दगी !

मेरी वो बड़ी वो है।/Meri wo badi wo h.

September 13, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

प्रस्तुत पंक्तियों में ‘मेरी वो बड़ी वो है ‘आप सभी की अपनी अपनी सोच के आधार पर वो के आशय बदल सकते हैं लेकिन यहाँ प्रथम वो से आशय आत्मा और दूसरे वो से आशय शक्तिशाली से है  अर्थात  प्रकृति से जुड़ाव के पश्चात पुरुष (आत्म स्वरुप )को बोध का संज्ञान है (सांख्य) । 

मेरी वो बड़ी वो है।

मन की बात बोलने, बतियाने नहीं देती।

कहीं जाने नहीं देती खो जाने नहीं देती।

समझाऊँ मन इच्छा समझाने नहीं देती।

भारीमन  गुबारों को पिघलाने नहीं देती ।

मेरी वो बड़ी वो है।

जीवनसन्ध्या बेला में सुनाने भी नहीं देती।

ना खुद गीत गाती है गुनगुनाने नहीं देती।

बने आसक्ति उपवन बनाने भी नहीं देती।

सारा आडम्बर कह भजन गाने नहीं देती।

मेरी वो बड़ी वो है।

ख्याल रखे है बहुत गरिष्ठ खाने नहीं देती।

वस्त्र जो पहनता हूँ सलवट आने नहीं देती।

बारिश में खूब भीगने और नहाने नहीं देती।

मौसम बदलते रहते हैं मुस्कुराने नहीं देती।

मेरी वो बड़ी वो है।

बात बे बात वो खिल खिलाने भी नहीं देती।

मनस के मुक्त ज्वार बाहर आने नहीं देती।

मुझे वो पढ़ती रहती है पढ़ाने भी नहीं देती।

हौसला उद्दीप्तकर मदहोश होने नहीं देती।

मेरी वो बड़ी वो है।

शायद समझती है जग में खोने नहीं देती।

मिथ्या तथ्यआलम्ब ले मुझे रोने नहीं देती।

अध्यात्म प्रबल करके ढोंगी होने नहीं देती।

मोक्ष है अन्तिम शुभ,भ्रमित होने नहीं देती।

मेरी वो बड़ी वो है।

दूर जाने नहीं देती और पास आने नहीं देती।

बता अनहद नाद, आह्लाद में खोने नहीं देती।

अन्तर्नाद संज्ञान कह आर्त्तनाद होने नहीं देती।

अन्तर्घट की महत्ता बता बाहर खोने नहीं देती।

मेरी वो बड़ी वो है।

पीने भी नहीं देती और पिलाने भी नहीं देती।

मुझे बहती सरिता बना कुआँ होने नहीं देती।

सर्वे भवन्तु सुखिनः, आभास खोने नहीं देती।

सत्यम् शिवम् सुन्दरम् से पगलाने नहीं देती।

मेरी वो बड़ी वो है।

जाग्रति कुण्डलिनी मति भ्रम होने नहीं देती।

मन भ्रमर को कुमुदिनी में खो जाने नहीं देती।

पुरुष प्रकृति स्पष्टकर अनात्म होने नहीं देती।

सांसारिक भ्रम को हटा, अशुभ होने नहीं देती।     

Share:
Reading time: 1 min
वाह जिन्दगी !

केवल गुरु पद पा लेने से कोई गुरू नहीं होता।

September 4, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

विद्यालय आने भर से गुरुता का वरण नहीं होता

जब अन्तः तम नहीं मिटे, ज्ञानावतरण नहीं होता।

आज गुरु बनने को कुछ तो तुच्छ मार्ग अपनाते हैं।

टी 0 वी 0 पर चिल्लाने से कोई महान नहीं होता।

केवल गुरु पद पा लेने से कोई गुरू नहीं होता।1।

वेदपाठी मात्र लिख देने से वेदों का ज्ञान नहीं होता।

जीवन खप जाता है फिर भी सच्चा ध्यान नहीं होता।

वाह्य आडम्बर के द्वारा  कुछ खुद को गुरू बताते हैं।

जब तक अन्तर्मन में नहीं घटे कोई गुरू नहीं होता।

केवल गुरु पद पा लेने से कोई गुरू नहीं होता ।2। 

मात्र नेम प्लेट लगवाने से भी कोई गुरू नहीं होता।

हो गुरुता मानस में तन संस्कार विहीन नहीं होता।

लोग गुरू कहलाने को स्वयम को ही भटकाते हैं।

भटके लोगों का निर्देशन पा  बेड़ा पार नहीं होता।

केवल गुरु पद पा लेने से कोई गुरू नहीं होता ।3। 

 कैसे होगा कोई गुरू जब संस्कृति संज्ञान नहीं होता।

संस्कृति उन्नयन छोड़ो, खुद का परिमाण नहीं होता।

ढोल नगाड़ा साथ में ले, कुछ लोग मण्डली लाते हैं।

संस्कृतिहीन जो खुद ही हैं उनसे उत्थान नहीं होता।

केवल गुरु पद पा लेने  से कोई गुरू नहीं होता ।4। 

मूल्य किसे कहते जग में जब तक ये भान नहीं होता।

कौन मूल्य कब आवश्यक ये हमको ज्ञान नहीं होता।

क्यों कर झूठे आडम्बर हम घटिया जाल बिछाते हैं।

मूल्य विहीन मानवता का कभी कल्याण नहीं होता।

केवल गुरु पद पा लेने से से कोई गुरू नहीं होता ।5। 

केवल नौकरी हथिया लेना गुरुता लक्ष्य नहीं होता।

नौकर,नौकर ही होता उससे बड़ा कार्य नहीं होता।

वो निज वेतन के चक्कर में बस दिन पूरे कर जाता है।

जो ज्ञान जागरण कर न सके कोई गुरू नहीं होता।

केवल गुरु पद पा लेने से कोई गुरू नहीं होता ।6। 

गुरु, गुरुता हित तिल तिल स्वअस्तित्व मिटा जाता।

जो कुछ सीखा है जीवन में वह भी सभी बता जाता।

गुरु द्वारा तो बस दे देने के प्रतिमान बनाये जाते हैं।

कालिमा व्यापक कितनी भी है मार्ग बताया जाता।

केवल गुरु पद पा लेने से से कोई गुरू नहीं होता ।7। 

गुरु मन तो आगत पर सर्वस्व न्यौछावर कर जाता।

उत्तम शिष्यों की खातिर वो जी जाता औ मरजाता।

उसकी क्षमता से निश्चित दिनमान ओज उग आते हैं।

इस दिनमान शृंखला द्वारा ही सद्मार्ग बनाया जाता।

केवल गुरु पद पा लेने से कोई गुरू नहीं होता ।8। 

गुरू परि-पाटी मिटने की नहीं दिखावा चल पाता।

शिष्य तपे इससे पहले  गुरु ज्ञानाग्नि में तप जाता।

गुरुता गुरु द्वारा जग को सद् मार्ग दिखाये जाते हैं ।

जो सद् पात्र होता जग में वह है उसपर चल पाता।

केवल गुरु पद पा लेने  से कोई गुरू नहीं होता ।9। 

Share:
Reading time: 1 min
वाह जिन्दगी !

एकाक्षर,रुद्रप्रिय आओगे विश्वास करता हूँ।

September 2, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

गौरी नन्दन मन से तुम्हें प्रणाम करता हूँ।

सच कहूँ गौरी-सुत,  एहतिराम करता हूँ।।

दर्शन की तमन्ना है सो इन्तज़ार करता हूँ।

शुभम भाव से क्षमता भर कार्य करता हूँ।।

दोस्तों, दुश्मनों, विघ्नों मध्य मैं विचरता हूँ।

विघ्नविनाशक हैं साथ सो मैं दम्भ भरता हूँ।।

विद्या के मन्दिर में जा,जाकर मैं सँवरता हूँ।

विद्यावारिधि आशीष से ही  मैं निखरता हूँ।।

एकदन्त अपनेआप को कुर्बान करता हूँ।

ईशान पुत्र तेरा ध्यान, बारम्बार करता हूँ।।

कार्य पूर्व प्रथमेश्वर का अवलम्ब रखता हूँ।

दूर्जा कृपा से कार्य सिद्धि बिम्ब रखता हूँ।।

मङ्गलमूर्ति से मंगल का खजाना भरता हूँ।

रिक्त नहींहोता कितनाभी रिक्त करता हूँ।।

शिवपुत्र ,वक्रतुण्ड हरवर्ष प्रयास करता हूँ।

एकाक्षर,रुद्रप्रिय आओगे विश्वास करता हूँ।।   

Share:
Reading time: 1 min
बाल संसार

दादी कितनी अच्छी थीं।

August 28, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

इक छोटी सी ठठरी थीं,

यहाँ पर  बैठी रहती थीं,

लोगअभिवादन करते थे,

वो नेह संजोए रखती थीं।  

छोटा मुख भोलीभाली थीं,

मुस्कान सजाए रखतीं थीं,

लोग  सलवटें  निरखते थे,

अनुभवी पिटारी लगती थीं।

धीमे लघु पद चलती थीं,

धवल वसन में रहती थीं,

उनको दादीजी कहते थे,

बहुत ही प्यारी लगती थीं।

पोपले मुँह की हस्ती थीं,

अनुभव साझा करती थीं,

उनकी आँखें  लखते  थे,

चश्मे से झाँका करती थीं।

वो गीता पढ़ती रहती थीं,

कृष्ण,कृष्ण ही कहती थीं,

लोग पद वन्दन  करते थे,

वह  निहाल हो जाती थीं।

गुजर गईं, वो सच्ची  थीं,

चौकी पर बैठी रहती थीं,

अब तो तस्वीर देखते हैं,

दादी कितनी अच्छी थीं।     

Share:
Reading time: 1 min
काव्य

मैय्या प्यारी सी लगती हो।

August 25, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

कभी सूरज सी लगती हो,

कभी चन्दा सी  लगती हो,

कभी बहती नदी सी  तुम,

अलकनन्दा सी लगती हो।

कभी तुम सौम्य लगती हो,

कभी  तुम रौद्र लगती  हो,

कभी बिन बात झगड़ों का,

पुलिन्दा वजनी  लगती हो।

कभी तुम फूल लगती हो,

कभी काँटों सी लगती हो,

कभी  हो  नेह की बरखा,

कभी  चिंगारी  लगती हो।

कभी उथली सी लगती हो,

कभी तुम  गहरी लगती हो,

कभी तुम ममतामयी मूरत,

भारतीय नारी सी लगती हो।

कभी तुम धूप  लगती हो,

कभी छाया सी लगती हो,

दोपहर की तीव्र तपन में,

अक्षय-वट सी लगती हो।

कभी शारदा सी लगती हो,

कभी लक्ष्मी  सी लगती हो,

जब  गीता सार सुनाती हो,

पावन गङ्गा सी लगती हो। 

कभी तुम दिया लगती हो,

कभी तुम बाती लगती हो,

आपके चरण जब छूता हूँ,

वतन की माटी लगती हो।

कभी तुम ये क्यों लगती हो,

कभी तुम वो क्यों लगती हो,

कभी दुर्गा और  कभी सीता,

 कभी भद्रकाली  लगती हो।

कभी तुम ऐसी लगती हो,

कभी तुम वैसी लगती हो,

सभी दृष्टि-कोण हमारे हैं,

मैय्या प्यारी सी लगती हो।

Share:
Reading time: 1 min
Uncategorized•वाह जिन्दगी !

मथुरा में कृष्णमवन्देजगद्गुरु जन्म होता है।

August 24, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

सुना है सूर्य में नाभिक का विखण्डन संलयन होता है,

एवम इसी प्रक्रिया में वह असीम ऊर्जा युक्त होता है,

प्रकृति का विविध रूपों में विखण्डन संलयन होता है,

इसीलिए मथुरा में कृष्णमवन्देजगद्गुरु जन्म होता है।

सूर्य व्योम में पृथ्वी का, अद्भुत तेजोमय प्रतिनिधि है,

इसी से पृथ्वी पर गति उत्पादन मौसम व जलनिधि है,

महाभारत काल पृथ्वी पर अविस्मरणीय कालावधि है,

उस काल का प्रणेता वह है जिसे प्रिय माखन दधि है।

कृष्ण जन्माष्टमी है जगद्गुरु के वचनांश  बांच लेते हैं,

अध्ययन सुविधार्थ इसे अठारह अध्यायों में बाँटलेते हैं,

इन अध्यायों को महाभारत के मुख्य अंश रूप लेते हैं,

इतने सरल सहज हैं ये वसुधा को निरन्तर ज्ञान देते हैं।

सांख्य,कर्म,ज्ञान,आत्म संयम ज्ञानविज्ञान योग थाती है,

अक्षरब्रह्म,राज विद्या,विभूति विश्वरूप दर्शन कराती है,

भक्ति,क्षेत्र,गुणत्रय विभाग,पुरुषोत्तम योग करामाती है,

सखा विषाद,देवासुर,श्रद्धात्रय सन्यास मोक्ष दिलाती है।

इतना ही नहीं ये सभी योगों के सम्बन्धों को बताती है,

आज जो बन्धन खड़े किए हैं ये उनके भेद  मिटाती है,

जितनी समस्याएं इस युग की सबसे परिचय कराती है,

परिचय तक सीमित नहीं रहे यह समाधान करवाती है।

माखनमाटी,ग्वालागोपी,गजराधोती संज्ञान दिलाती है,

वंशी,वंशीधर,कालिया नाग,पूतना व कंस दिखाती है,

था इस युग से वह भिन्न नहीं  नव अर्थों में सिखाती है,

विकल्प वंशीका चक्रसुदर्शन है हमको ये समझाती है।

 

Share:
Reading time: 1 min
वाह जिन्दगी !

ये बाप की विवशता है कि तुम उस से दूर जाती हो।

August 13, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

इतनी सी हो तुम केवल पर कितना याद आती हो।

यादों में और जेहन में, तुम दिन भर मुस्कुराती हो।

मेरी बेटी, मेरी चाहत मेरा वजूद सब तुम से ही है।

हँसाना चाहता जब मैं तुम कितना खिलखिलाती हो।

नन्हें से प्यारे  मुखड़े पर, यूँ मासूमियत सजाती हो।

नन्हीं निर्दोष आँखों से समभाव का जादू जगाती हो।

मेरी लाड़ो ,मेरी छुटकी मेरी ये  दुनियाँ तुमसे ही है।

ये बाप की विवशता है कि तुम उस से दूर जाती हो ।।  

चेन्नम्मा,हजरत महल,लक्ष्मी बाई बनकर आती हो।

भीकाजी, सरोजिनी,सुचेता सा हौसला दिखाती हो।

ये धरती तुमसे वाकिफ है ये अम्बर भी तुम्हीं से है।

तुम भावना, अवनी,मोहना लड़ाकू यान उड़ाती हो।।

कृष्णा,मन्नू,महादेवी बन कलम का जादू चलाती हो।

अरुणा,मेधा,किरण वेदी बनकर  चेतना जगाती हो।

लक्ष्मी सहगल और झलकारी ये उजाला तुम्हीं से है।

मैरीकॉम,पूनिया,ऊषा बन खेलों में नाम कमाती हो।।

अबतो गिनना मुश्किल है तुम सबकुछ करजाती हो।

लेखिका, खिलाड़ी,  सेनानी बनकर धर्म निभाती हो।

पिता की नजरों में, केवल तुम बेटी ही कहलाती हो।

समाजसेविका,नेता हो,अन्तरिक्ष में तुम छाजाती हो।। 

सादाजीवन,उच्चविचार का पर्याय जब बनजाती हो।

तब पिता की चौड़ी छाती में,सिंहों सा बल लाती हो।

क्या क्या बोलूँ बेटी मेरी संसारी मुस्कान तुम्हीं से है।

कर्म की प्रतिमूर्ति तुम,चन्द्रयान से भी जुड़ जाती हो।।

Share:
Reading time: 1 min
काव्य

हम भी कश्मीर आ रहे हैं।

August 12, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

अब तो हम भी जग चुके हैं देखो वो भी उछल रहे हैं।

तीन सौ सत्तर भुला चुके हैं इमरान कैसे कुदक रहे हैं।

शाह की बातें पुरअसर हैं, कश्मीर अंगड़ाई ले रहा है।

शाम मद मस्त हो चली  है शिकारे फिर से चल रहे हैं ।।

मिलन जादुई हो चुका है, अरमाँ बरबस  मचल रहे हैं।

भाई जो अबतक जुदा थे रिश्ते उन सबसे संभल रहे हैं।

आतंकी कुचले  जा रहे हैं, जन्नत फिर से चमक रहा है।

नया उजाला हो चुका है, सब ही नजरिया बदल रहे हैं।।

स्याह इबारत मिटा चुके हैं, नयी इबारत लिख  रहे हैं।

दहशतों से जो घिर चुके थे,देखो उससे निकल रहे हैं।

तिरंगा झण्डा फहर रहा है,पाकिस्तान नंगा हो रहा है।

भाल फितरत बदल चुका है कॉलेज फिरसे खुल रहे हैं।।

धमकी ढेरसारी सुनचुके हैं नया सा किस्सा सुना रहे हैं।

वादीअँधेरों से घिरचुकी थी उजाले उनके घर जा रहे हैं।

राष्ट्रवाद पोषित हो रहा है और काश्मीर चंगा हो रहा है।

नूतन जवानी आ चुकी है युवा अब  फिर से सँवर रहे  हैं ।।

अँधेरे तो वजूद खो चुके हैं, रौशन मञ्जर निखर रहे हैं।

कुछ लोग चारा बने हुए थे, अब भाईचारे पनप रहे हैं।

जो लोग बाधा बने हुए थे बन्द उनका धन्धा हो रहा है।

मार्तण्ड ऊपर चढ़ चुका है खुशी के तराने  गा रहे हैं ।।   

वर्तमान रौशन लिख चुके हैं अँधियारी परतें हटा रहे हैं।

जलने वाले तो जल रहे हैं सब लोग उन पर हॅंस रहे हैं।

पश्मीना फिर से बनरहा है बाजार फिर से खुल रहा है।

नवसम्बन्ध तुमको बुलारहे हैं हम भी कश्मीर आ रहे हैं ।।     

Share:
Reading time: 1 min
वाह जिन्दगी !

मासूम लबों पर हम थरथराते हैं।

August 3, 2019 by Dr. Shiv Bhole Nath Srivastava No Comments

प्रेम और स्नेह के प्रगटन में शब्दों की भाषा मूक हो शारीरिक भाषा में बदल जाती है शब्द लरज कर होठों में थरथराहट पैदा करते हैं उसी गात भाषा का प्रगटन हैं ये पंक्तियाँ :-

जब उनके मासूम लब सहज ही थरथराते हैं,

चमकते नयनों से दृग-बिन्दु  निकल आते हैं,

इन आँसुओं से इक दरिया का जन्म होता है,

ये सब दरिया मिलजुलकर समन्दर बनाते हैं।  

लोगबाग समन्दर की गहराई अनन्त बताते हैं,

कई लोग बस कल्पना करके  ही डर जाते हैं,

जिन लोगों को ये समन्दर खूबसूरत लगता है,

उनमें से कई तो बस तट पर ही ठहर जाते हैं।

कुछ ऐसे  भी हैं, जो समन्दर में उतर जाते हैं,

लेकिन उन्हें सीप शंख मोती ही नज़र आते हैं,

पर प्रेम पराकाष्ठा पर बरबस द्वैत खो जाता है,

धीरे-धीरे उस उच्चता में वे समन्दर हो जाते हैं।

ये समन्दर वाष्प बन आदतवश बरस जाते हैं,

और ये ही जज्बाती दिलों में प्रेम रस बनाते हैं,

जिनलोगों को प्रेम केवल बवण्डर ही लगता है,

उन्हें कहो कि मासूम लबों पर हम थरथराते हैं।

Share:
Reading time: 1 min
Page 35 of 44« First...102030«34353637»40...Last »

Recent Posts

  • बलिदानों की अमिट कहानी। 
  • असफलता से सफलता की ओर
  • IMPACT OF INFORMATION
  • SOCIAL MOBILITY AND SOCIAL CONTROL IN REFERENCE TO EDUCATIONAL DEVELOPMENT
  • SCHOOL AND OUT OF SCHOOL

My Facebook Page

https://www.facebook.com/EducationAacharya-2120400304839186/

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2021
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • February 2020
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • July 2019
  • June 2019
  • May 2019
  • April 2019
  • March 2019
  • February 2019
  • January 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
  • September 2018
  • August 2018
  • July 2018

Categories

  • Uncategorized
  • काव्य
  • दर्शन
  • बाल संसार
  • मनोविज्ञान
  • वाह जिन्दगी !
  • विविध
  • शिक्षा
  • शोध
  • समाज और संस्कृति
  • सांख्यिकी

© 2017 copyright PREMIUMCODING // All rights reserved
Lavander was made with love by Premiumcoding